RCB-CSK दोनों प्लेऑफ में मारेगी एंट्री! SRH होगी OUT? दिग्गज का बड़ा दावा

IPL 2024 RCB playoffs: आईपीएल 2024 के लीग स्टेज का यह आखिरी हफ्ता चल रहा है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए सभी टीम अपना सत प्रतिशत देने का प्रयास कर रही है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। लेकिन बाकी की तीन जगह के लिए अभी भी टीमों के बीच जंग जारी है।

चेन्नई-आरसीबी पर नजर

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स को 18 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ आईपीएल का एक अहम मुकाबला खेलना है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाले मुकाबले से पहले हरभजन सिंह ने एक बड़ा दावा किया है।

IPL 2024 1

भज्जी का बड़ा दावा

भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने उम्मीद जताई है कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों ही इस साल आईपीएल प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो जाएंगे। हरभजन सिंह के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। बता दें कि आखिरी दो स्थानों के लिए चेन्नई सुपर किंग्स, रॉयल चैलेंज बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच टक्कर है।

राजस्थान का पहुंचना पक्का

संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स टीम का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। राजस्थान रॉयल्स को सिर्फ एक मुकाबला जीतना है और इसके साथ ही वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेगी। हरभजन सिंह के मुताबिक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक दिन तो काफी अच्छा खेल दिखाती है। लेकिन मुश्किल परिस्थितियों में हैदराबाद के स्टाइल का क्रिकेट चलेगा नहीं। हरभजन सिंह कई बार लाइव कमेंट्री में सनराइजर्स हैदराबाद की आलोचना भी कर चुके हैं।

हरभजन सिंह के मुताबिक इस सीजन आईपीएल चैंपियन कोलकाता की टीम बनने जा रही है। हरभजन ने बताया कि कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में कई मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं। इस वजह से यह टीम चैंपियन बनने की बड़ी दावेदार है। केकेआर आईपीएल 2024 में सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। केकेआर का टॉप टू में रहना भी कंफर्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+