IPL 2024: कौन हैं नितीश कुमार रेड्डी? प्रीति जिंटा की टीम को चटाई धूल, बने सबसे बड़े मैच विनर

IPL 2024 Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के अहम मुकाबले में दो रनों से जीत हासिल की। दोनों टीमों के बीच मुकाबला अंतिम ओवर में जाकर बेहद रोमांचक मोड़ पर खत्म हुआ। पंजाब को जीत के लिए आखिरी ओवर में 29 रनों की जरूरत थी। पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने जबर्दस्त बल्लेबाजी करते हुए 27 रन जोड़ डाले। इसके बावजूद टीम को दो रनों से हार का सामना करना पड़ा।

नीतीश रेड्डी ने जड़ा अर्धशतक

सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से जीत के हीरो नीतीश रेड्डी रहे। नीतीश रेड्डी ने महज 37 गेंद में चार चौके और पांच छक्कों की मदद से 64 रनों की पारी खेली। नीतीश रेड्डी के दमदार पारी की बदौलत ही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 182 रन बनाने में सफल रही। प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स की टीम इस लक्ष्य को हासिल करने से चूक गई और 20 ओवर में 180 रन ही बना सकी।

IPL 2024 1

जीत का हीरो बना यह युवा

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हैदराबाद के बल्लेबाज पंजाब के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आए। हैदराबाद की तरफ से सिर्फ युवा बल्लेबाज नीतीश ने अपने प्रदर्शन सभी का ध्यान आकर्षित किया। नीतीश रेड्डी ने अपने आईपीएल करियर का पहला अर्धशतक जड़ते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में अहम भूमिका निभाई।

कौन हैं नीतीश रेड्डी

आंध्र प्रदेश के कोस्टल सिटी विशाखापट्टनम में पैदा हुए नीतीश रेड्डी को सनराइजर्स हैदराबाद ने उनके बेस प्राइस 20 लाख रुपये में खरीदा था। आईपीएल से पहले नीतीश कुमार रेड्डी अपने फर्स्ट क्लास करियर में 17 मैच खेले थे। जिस दौरान उन्होंने 20 की औसत से 566 रन बनाए थे। इसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे। केरल के खिलाफ आंध्र के लिए खेलते हुए नीतीश रेड्डी ने रणजी ट्रॉफी 2020 में डेब्यू किया था।

नीतीश रेड्डी ने किया कमाल

नीतीश रेड्डी की बल्लेबाजी देखकर स्टेडियम में मौजूद फैंस ने भी खड़े होकर तालियां बजाई। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी नीतीश रेड्डी के जमकर तारीफ की गई। आने वाले मुकाबले में नीतीश से इसी तरह की प्रदर्शन की उम्मीद होगी। बल्ले के अलावा नीतीश गेंद से भी कमाल करते हैं, इस मुकाबले में भी उन्होंने एक विकेट चटकाने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+