Preity Zinta की Punjab Kings का हैरान करने वाला फैसला, IPL 2024 से पहले दिग्गज को टीम से निकाला

IPL 2024 Punjab Kings: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स की टीम धमाकेदार प्रदर्शन करना चाहेगी। पंजाब किंग्स ने अब तक आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाबी हासिल नहीं की है। ऐसे में इस सीजन पंजाब की टीम पहली बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी। हालांकि, पंजाब किंग्स के लिए ऐसा करना कतई आसान नहीं होने वाला है।

पंजाब का बड़ा फैसला

आईपीएल शुरू होने से पहले ही पंजाब किंग्स ने बड़ा फैसला लिया है। बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स ने बल्लेबाजी कंसलटेंट वसीम जाफर को बाहर कर दिया है। वसीम जाफर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजी कंसलटेंट थे और अब यह जिम्मेदारी उनके पास नहीं रहेगी।

Punjab Kings 1

संजय बांगर संभालेंगे जिम्मेदारी

वसीम जाफर के बाहर होने के बाद टीम के डायरेक्टर संजय बांगर बैटिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। संजय बांगर इससे पहले आईपीएल में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए बल्लेबाजी कोच की भूमिका निभा चुके हैं। वहीं भारतीय टीम के लिए भी संजय बांगर बैटिंग कोच को संभालने का काम कर चुके हैं।

जॉनी बेयरस्टो पर बड़ी अपडेट

हालांकि इस बीच पंजाब किंग्स को एक बड़ी खुशखबरी भी मिली है। इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो पूरे सीजन के लिए पंजाब की तरफ से आईपीएल में उपलब्ध रहेंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भी जॉनी बेयरस्टो ने हिस्सा लिया था।

पिछला सीजन रहा था साधारण

पंजाब किंग्स के लिए पिछला सीजन आईपीएल का कुछ खास नहीं रहा था। अच्छी शुरुआत के बावजूद भी पंजाब किंग्स की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रही थी। पंजाब किंग्स की टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच में ही जीत हासिल कर सकी थी। नतीजा यह रहा था कि पंजाब की टीम को टॉप फोर से बाहर होना पड़ा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+