IPL 2024: दिल्ली की जीत ने बढ़ाई DHONI की CSK की मुश्किलें, लखनऊ-हैदराबाद भी परेशान
IPL 2024 points table update: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम ने आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने कई टीमों की मुश्किलें भी बढ़ा दी है। दरअसल, दिल्ली की टीम अब 12 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
दिल्ली की उम्मीदें जिंदा
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अगर दिल्ली कैपिटल्स की टीम हार जाती तो फिर इससे दूसरी टीमों को फायदा होता। चेन्नई सुपर किंग्स, लखनऊ सुपरजायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें भी 12-12 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने के लिए संघर्ष कर रही है। अगर दिल्ली की टीम राजस्थान के खिलाफ हार जाती तो इन टीमों को फायदा होता लेकिन दिल्ली की जीत से इन टीमों की मुश्किलें बढ़ गई है।

चेन्नई-लखनऊ की मुश्किलें बढ़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पंजाब के खिलाफ फ्लॉप रहे थे। लेकिन उनकी टीम को जीत मिली थी। पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल कर चेन्नई सुपर किंग्स ने 12 अंक कर लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स को अगर प्ले ऑफ में जगह बनानी है तो आने वाले मुकाबले में उसे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। चेन्नई सुपर किंग, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपरजायंट्स के साथ दिल्ली कैपिटल्स भी 12 अंक के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफिकेशन की दावेदारों की रेस में बनी हुई है।
राजस्थान-केकेआर का पहुंचना तय
आईपीएल पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के पास सबसे अधिक अंक हैं। यह दोनों ही टीम 16-16 अंकों के साथ टॉप पर है। ऐसे में इन दोनों का ही प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय माना जा रहा है। इन दोनों टीमों के पास प्लेऑफ में पहुंचने के लिए तीन मैच और खेलने हैं। जिनमें से एक मुकाबले को जीतना है अगर यह दोनों टीमें सभी मैच हार भी जाती है तो भी इनके प्लेऑफ में जाने की संभावना सबसे ज्यादा है।
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस 8-8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नीचे की रेस में बनी हुई है। ये सभी टीम ऑफीशियली रूप से तो अभी रेस से बाहर नहीं हुई है। लेकिन इन टीमों का प्लेऑफ में जगह बनाना अब बेहद मुश्किल दिखाई दे रहा है। खासतौर पर दिल्ली कैपिटल्स की जीत के बाद कई टीमों के लिए आगे की राह बेहद मुश्किल हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications