भारत को गहरे जख्म देने वाले ट्रेविस हेड पर होगी पैसों की बारिश! करोड़ों लुटाने को तैयार हैं ये लोग
Travis Head in IPL 2024 auction: क्रिकेट के खेल में कब कौन सा खिलाड़ी हीरो बन जाए कहा नहीं जा सकता। कभी-कभी किसी बल्लेबाज द्वारा खेली गई एक परी ही उसकी किस्मत बदलने के लिए काफी होती है। वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ट्रेविस हेड ने भी कुछ ऐसा ही कारनामा किया। ट्रेविस हेड ने भारत के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचने का काम किया।
ऑक्शन के लिए ट्रेविस हेड ने डाला नाम: भारत में होने वाली क्रिकेट के सबसे बड़ी लीग आईपीएल 2024 के लिए ट्रेविस हेड ने अपना नाम ऑक्शन में देने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को छठी बार वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले ट्रेविस हेड को ऑक्शन में मोटी रकम मिल सकती है। ट्रेविस हेड को खरीदने के लिए कई टीमों की नजरें उन पर बनी होगी।

पंजाब किंग्स की होगी नजरें: बॉलिवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की पंजाब किंग्स हमेशा से ही महंगे खिलाड़ियों को खरीदने के लिए जानी जाती रही है। पंजाब किंग इस साल ट्रेविस हेड पर दांव लगा सकती है। ट्रेविस हेड के लिए पंजाब किंग्स करोड़ों रुपये खर्च कर सकती है। पंजाब किंग्स के अलावा शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की नजरें भी हेड पर बनी रहेगी। कोलकाता नाइट राइडर्स को एक खतरनाक ओपनर की जरूरत है जिसकी भूमिका हेड निभा सकते हैं।
हेड ने दिखाया दम: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले सभी टीम अपने खिलाड़ियों के रिटेन और रिलीज लिस्ट जारी करने वाली है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस दो ऐसी फ्रेंचाइजी है जो इस साल कुछ महंगे खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। पंजाब किंग से सैम कर्रन और मुंबई जोफ्रा आर्चर को रिलीज करने के मूड में है। अगर ऐसा होता है तो इन दोनों ही टीमों के पास हेड को खरीदने के लिए अच्छा खासा रकम होगा।
आरसीबी के लिए खेल चुके हैं हेड: हालांकि ट्रेविस हेड इससे पहले साल 2016 और 2017 में रॉयल चैलेंजर्स बेंग्लुरु के लिए आईपीएल खेल चुके हैं। 7 साल बाद एक बार फिर वह आईपीएल में वापसी करने को तैयार हैं। ट्रेविस हेड ने जिस तरीके से वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में प्रदर्शन किया उसे देखने के बाद उन पर बड़ी बोली लगाई जाने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications