IPL 2024 PKBS vs DC: पंजाब ने दिल्ली को हराया, सैम कर्रन बने जीत के हीरो
IPL Aaj ka Match PKBS vs DC Live: आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ शुरुआत की है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स ने 4 विकेट से मैच को अपने नाम कर लिया है।
175 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने छह विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। सैम कर्रन ने टीम के लिए 47 गेंद 63 रन बनाने का काम किया।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम ने 9 विकेट खोकर 174 रन बनाने का काम किया। आखिर ओवर में अभिषेक पोरेल ने 25 रन जड़ने का काम किया।

पिछले सीजन की बात करें तो पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने दोनों ही मुकाबले में जीत हासिल की थी। पंजाब की टीम ने इस सीजन में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं किया है। लेकिन दिल्ली की टीम में ऋषभ पंत की वापसी हुई है। पिछले सीजन में डेविड वॉर्नर ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की थी। लेकिन वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली का प्रदर्शन साधारण रहा था।












Click it and Unblock the Notifications