Rohit Sharma ने जड़ दिए 500 छक्के....ऐसा करने वाले एशिया के पहले बल्लेबाज बने, करीना कपूर खुश

IPL 2024 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 207 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा ने इस दौरान तीन छक्के लगाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

टी-20 में पूरे किए 500 छक्के

रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में 500 छक्के पूरे कर लिए हैं। ऐसा कारनामा करने वाले वह पहले भारतीय और एशियाई खिलाड़ी बन गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रविवार यानी कि 14 अप्रैल को रोहित शर्मा के तीन छक्के लगाते ही यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित शर्मा आईपीएल में इस सीजन अब तक छह मैचों में 13 छक्के जड़ चुके हैं।

IPL 2024 1

करीना कपूर खुश

अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ जबरदस्त फॉर्म में नजर आए। रोहित शर्मा टी-20 फॉर्मेट में भारत की तरफ से सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। रोहित 432 मैचों में 500 से अधिक छक्के लगा चुके हैं। रोहित शर्मा की बल्लेबाजी देख स्टैंड में मौजूद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी बेहद खुश नजर आईं।

क्रिस गेल टॉप पर मौजूद

पूरी वर्ल्ड की बात करें तो रोहित शर्मा ऐसा कारनामा करने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले क्रिस गेल, किरोन पोलार्ड और कॉलिन मुनरो ने यह उपलब्धि हासिल की थी। क्रिस गेल के नाम टी-20 फॉर्मेट में 1056 छक्के हैं। वहीं किरोन पोलार्ड ने कुल 867 छक्के जड़े हुए हैं। आंद्रे रसेल 678 छक्के जबकि कॉलिन मुनरो 548 छक्के लगाने का कारनामा किया हुआ है।

रोहित के नाम खास रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया। दरअसल, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा बन गए हैं। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल में खेले गए मुकाबले में अभी तक सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम पर था। सुरेश रैना ने 30 मैचो में 710 रन बनाए थे। वहीं रोहित शर्मा ने अब 27 मैचों में 750 से अधिक रन बना लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+