माही मार रहा है...DHONI आज भी हैं 'बेस्ट फिनिशर', लगाई छक्कों की हैट्रिक, 42 की उम्र में जलवा बरकरार

IPL 2024 Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: मुंबई इंडियंस के खिलाफ भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 206 रन बना लिए हैं। मुंबई इंडियंस को मुकाबला जीतने के लिए 207 रनों का लक्ष्य मिला है।

धोनी ने किया कमाल

42 साल की उम्र में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी काफी फिट नजर आ रहे हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ आखिरी ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने महज चार गेंद में 20 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसकी बदौलत चेन्नई की टीम 200 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही। आखिरी ओवर में हार्दिक पंड्या मुंबई की तरफ से गेंदबाजी करने आए और हार्दिक पंड्या के ओवर में महेंद्र सिंह धोनी ने छक्कों की बौछार लगा दी।

IPL 2024 1

लगाई छक्कों की हैट्रिक

महेंद्र सिंह धोनी जब मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे तो फिर पारी में सिर्फ चार गेंद बची हुई थी। महेंद्र सिंह धोनी ने आते ही पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद लगातार दो गेंद पर धोनी के बल्ले से दो और छक्के निकले। हार्दिक पंड्या के ओवर में हैट्रिक छक्का लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल करियर में अपने 5000 रन भी पूरे कर लिए। महेंद्र सिंह धोनी की इस पारी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

ऋतुराज गायकवाड़ की तूफानी बल्लेबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने पारी की शुरुआत की थी। लेकिन रहाणे कुछ खास कमाल नहीं कर सके। वह सिर्फ पांच रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। हालांकि, तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर से कमाल की बल्लेबाजी की। ऋतुराज गायकवाड़ और शिवम दुबे के बीच तीसरे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई। ऋतुराज गायकवाड़ ने 40 गेंद में 69 रन बनाकर टीम को संभालने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+