IPL 2024 MI vs RR: राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से दी पटखनी

IPL 2024 MI vs RR: मुंबई इंडियंस की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। घरेलू स्टेडियम वानखेड़े में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई को हार का सामना करना पड़ा है। इस सीजन मुंबई इंडियंस को लगातार तीसरी बार पराजय का सामना करना पड़ा है। इससे पहले गुजरात और हैदराबाद ने भी हराया था।

राजस्थान के खिलाफ टॉस हारकर पहले खेलते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट पर 125 रनों का मामूली स्कोर खड़ा किया। इसके बाद राजस्थान के लिए काम मुश्किल नहीं था। रियान पराग के नाबाद अर्धशतक की बदौलत राजस्थान ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

rr and mi live

मैच के लाइव अपडेट यहाँ जानें, कृपया पेज रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
Apr 01, 2024, 10:59 PM IST

राजस्थान रॉयल्स की जीत

पराग ने फिफ्टी जमाई और दो छक्के और एक चौके से टीम को 6 विकेट से दिलाई जीत, वह 39 गेंद में 54 रन बनाकर नाबाद रहे, मुंबई की लगातार तीसरी हार और रॉयल्स की लगातार तीसरी जीत, आकाश मधवाल ने मुंबई के लिए 3 विकेट झटके
Apr 01, 2024, 10:57 PM IST

पराग रन बरसा रहे हैं और रॉयल्स को मैच जीतने के लिए महज 9 रनों की आवश्यकता है
Apr 01, 2024, 10:53 PM IST

पराग ने हाथ खोलते हुए चावला को मिडविकेट पर छक्का जमा दिया, धाकड़ बल्लेबाजी, स्कोर 109 रन
Apr 01, 2024, 10:48 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने अपने 100 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है, अब जीतने के लिए चाहिए 26 रन
Apr 01, 2024, 10:42 PM IST

मधवाल को विकेट

आकाश मधवाल आए और विकेट ले गए, अश्विन को तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया, अश्विन ने बनाए 16 रन, रॉयल्स का स्कोर 88 रन
Apr 01, 2024, 10:39 PM IST

अश्विन और रियान पराग क्रीज पर टिके हुए हैं, राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 85 रन
Apr 01, 2024, 10:30 PM IST

रोहित शर्मा बाउंड्री पर फील्डिंग कर रहे हैं और उनके नाम से फैन्स नारेबाजी कर रहे हैं, 10 ओवर के बाद रॉयल्स का स्कोर 73 रन
Apr 01, 2024, 10:26 PM IST

धीरे-धीरे राजस्थान का स्कोर आगे बढ़ रहा है और 9 ओवर के बाद 3 पर 68 रन बन चुके हैं
Apr 01, 2024, 10:21 PM IST

8 ओवर समाप्त और राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 3 विकेट पर 60 रन, स्ट्रेटेजिक टाइम आउट का समय
Apr 01, 2024, 10:13 PM IST

बटलर आउट

आकाश मधवाल ने जोस बटलर को चलता किया, फाइन लेग में चावला ने कैच कर लिया, बटलर ने बनाए 13 रन, स्कोर 48/3
Apr 01, 2024, 10:10 PM IST

विकेट गिरने का असर राजस्थान की रन रेट पर पड़ा है, छह ओवर के बाद स्कोर है 46 रन
Apr 01, 2024, 10:00 PM IST

विकेट टाइम

आकाश मधवाल ने झटका विकेट, संजू सैमसन को प्लेडऑन कर दिया, 12 रन बनाकर आउट हुए रॉयल्स के कप्तान
Apr 01, 2024, 9:59 PM IST

4 ओवरों की समाप्ति हुई, राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 1 विकेट पर 41 रन, राजस्थान रॉयल्स लक्ष्य के करीब जाती हुई
Apr 01, 2024, 9:51 PM IST

सैमसन और बटलर ने कुछ अच्छे शॉट जमाए हैं और स्कोर तेजी से बढ़ता हुआ 34 रन पहुँच गया है
Apr 01, 2024, 9:48 PM IST

बटलर ने अपना दमखम दिखाया, चौके से खाता खोल लिया, स्कोर 21/1
Apr 01, 2024, 9:44 PM IST

रॉयल्स को पहले ओवर में झटका

राजस्थान को भी पहले ओवर में झटका लगा है, मफाका ने जायसवाल को 10 रन के निजी स्कोर पर टिम डेविड के हाथों कैच करा दिया
Apr 01, 2024, 9:20 PM IST

मुंबई इंडियंस की पारी समाप्त

20 ओवर समाप्त होने के बाद मुंबई का स्कोर 9 विकेट पर 125 रन, रॉयल्स की धाकड़ गेंदबाजी, ट्रेंट बोल्ट और चहल को 3-3 विकेट और बर्गर को 2 विकेट मिले
Apr 01, 2024, 9:13 PM IST

विकेट टाइम

नौवें विकेट के रूप में टिम डेविड आउट हुए, वह 17 रन बनाकर नांद्रे बर्गर का शिकार बन गए, रॉयल्स की धाकड़ गेंदबाजी, स्कोर 9 विकेट पर 114 रन
Apr 01, 2024, 9:08 PM IST

18 ओवर के बाद मुंबई का स्कोर 115 रन, अंतिम 12 गेंदों का खेल बाकी
Apr 01, 2024, 9:02 PM IST

विकेट टाइम

चहल को एक और सफलता और मुंबई को लगा आठवां झटका, कोएट्जी को 4 रन के स्कोर पर हेटमायर ने कैच कर लिया, स्कोर 111/8
Apr 01, 2024, 8:56 PM IST

छह ओवर के बाद पहला चौका आया, डेविड ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद को फ्लिक करते हुए चौका लगा दिया
Apr 01, 2024, 8:55 PM IST

मुंबई इंडियंस की बाउंड्री नहीं आ रही है, पिछली बाउंड्री 36 गेंद पहले लगी थी
Apr 01, 2024, 8:53 PM IST

मुंबई इंडियंस ने अपने 100 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है, विकेट अब नहीं बचे हैं
Apr 01, 2024, 8:48 PM IST

टिम डेविड और कोएट्जी क्रीज पर हैं, मुंबई इंडियंस का स्कोर 14 ओवर के बाद 97 रन
Apr 01, 2024, 8:44 PM IST

चहल को सफलता

चहल की गेंद और तिलक वर्मा को अश्विन ने कैच किया, गूगली गेंद थी, तिलक वर्मा ने बनाए 32 रन, मुंबई को सातवाँ झटका, स्कोर 95 रन
Apr 01, 2024, 8:39 PM IST

टिम डेविड और तिलक वर्मा खेल रहे हैं, मुंबई का स्कोर 12 ओवर के बाद 6 विकेट पर 89 रन
Apr 01, 2024, 8:33 PM IST

चावला आउट

आवेश खान आए और हेटमायर के हाथों पीयूष चावला को पॉइंट पर कैच कराया, चावला 3 रन बनाकर आउट, 83/6
Apr 01, 2024, 8:23 PM IST

पांड्या आउट

हार्दिक पांड्या की पारी का अंत, 21 गेंद पर 34 रन के निजी स्कोर पर पॉवेल ने कैच कर लिया, मुंबई को पांचवां झटका
Apr 01, 2024, 8:20 PM IST

हार्दिक और तिलक वर्मा के बीच अर्धशतकीय भागीदारी हो गई है, 9 ओवर में स्कोर 75 रन
Apr 01, 2024, 8:16 PM IST

पांड्या और तिलक वर्मा क्रीज पर टिके हैं और तेज भी खेले हैं, मुंबई का स्कोर 8 ओवर के बाद 65 रन
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+