IPL 2024: रांची के 700 साल पुराने मंदिर में पहुंचे धोनी, माता का लिया आशीर्वाद, फैंस की उमड़ी भीड़

IPL 2024 MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल की तैयारी में जुट गए हैं। साल 2024 में एक बार फिर से धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई की टीम ने पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

आईपीएल के लिए तैयार धोनी

साल 2023 में धोनी घुटने की समस्या से जूझ रहे थे। इसके बावजूद भी धोनी ने पिछले साल आईपीएल के सभी मुकाबलो में हिस्सा लिया था। ऐसा माना जा रहा था कि साल 2023 के अंत में महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल से भी संन्यास ले लेंगे। लेकिन उन्होंने आईपीएल 2024 खेलने की इच्छा जाहिर की। पिछला सीजन खत्म होने के बाद धोनी ने अपने घुटने की सर्जरी भी करवा ली।

MS Dhoni 1

मंदिर पहुंचे धोनी

आईपीएल के नए सीजन शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी अपने गृह नगर रांची के पास स्थित देवड़ी मंदिर पहुंच गए हैं। इस मंदिर से धोनी की विशेष आस्था जुडी हुई है। वह अक्सर आशीर्वाद लेने मंदिरों में जाते हैं। मां देवड़ी मंदिर का अपना एक विशेष महत्व है। देवड़ी मंदिर में देश दुनिया के कई श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

Recommended Video

    IPL 2024: रांची के 700 साल पुराने मंदिर में पहुंचे धोनी, माता का लिया आशीर्वाद, फैंस की उमड़ी भीड़

    700 साल पुराना है मंदिर

    जानकारी के मुताबिक यह मंदिर 700 साल पुराना है। मां देवड़ी मंदिर में करीब साढ़े तीन फीट ऊंची 16 भुजाओं वाली देवी काली की मूर्ति है। मंदिर के निर्माण के बारे में कहा जाता है कि यह 10वीं से 12वीं शताब्दी के बीच बना मंदिर है। महेंद्र सिंह धोनी अक्सर इस मंदिर में माता का आशीर्वाद लेने के लिए जाते रहते हैं। आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले भी धोनी को इस मंदिर में देखा गया।

    सोशल मीडिया पर महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी देवड़ी मंदिर दिखाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को फैंस ने चारों तरफ से घेर रखा है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में भी अपना दमखम दिखाना जारी रखना चाहेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई की कोशिश एक बार फिर से चैंपियन बनने की होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+