IPL 2024: धोनी की लहराती जुल्फों ने जीत लिया सभी का दिल, फैन्स कर रहे हैं जमकर तारीफ

MS Dhoni New Look: आईपीएल का एक और सीजन शुरू होने के करीब है। यह 17वां सीजन होगा। पिछली बार चेन्नई सुपर किंग्स ने फाइनल में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम किया था। इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने खिताब की रक्षा करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

इस समय अभ्यास सेशन चल रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी के ऊपर नजरें हैं। संभवतः धोनी अंतिम बार आईपीएल के लिए मैदान पर उतर सकते हैं। इस सीजन के बाद शायद उनको खेलते हुए नहीं देखा जाए लेकिन माही जोश से लबरेज हैं और ट्रेनिंग के दौरान उनका उत्साह देखने ही बनता है।

MS Dhoni

धोनी की ऊर्जा से भी ज्यादा चर्चा उनके नए लुक की हो रही है। पूर्व भारतीय कप्तान लम्बे बालों के साथ एक अलग स्टाइल के साथ दिख रहे हैं। अपने करियर के शुरुआती दिनों में धोनी के लम्बे बाल थे और वर्ल्ड कप 2011 तक यही स्थिति थी लेकिन फाइनल में जीतने के साथ ही उन्होंने बालों को कटवा लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्रेनिंग के दौरान धोनी की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। वह खुले लम्बे बालों के साथ लाल रंग के बैंड से बालों को बांधे हुए दिख रहे हैं। उनका लुक काफी आकर्षित करने वाला लग रहा है और फैन्स को भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। फैन्स ने माही को स्टाइलिश थाला कहा।

एक यूजर ने उनको पुराना धोनी कहा। किसी ने यह भी कहा कि माही अब खुद को मैच फिनिश करने के लिए तैयार कर रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के एक्स हैंडल पर पोस्ट इस फोटो के नीचे धोनी समर्थकों के कमेंट्स की बाढ़ सी आ गई। फैन्स का प्यार धोनी के लिए अलग लेवल का है।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, ऋतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जडेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिशेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+