IPL 2024: CSK के लिए नए रोल में नजर आएंगे धोनी, खुद पोस्ट कर दी जानकारी, फैंस परेशान

IPL 2024 MS Dhoni Facebook post: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। आईपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

22 मार्च को पहला मैच

आईपीएल के नए सीजन शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है। 22 मार्च से आईपीएल का पहला मुकाबला खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का पहला मुकाबला होने वाला है। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।

IPL 2024 1

नए रोल में नजर आएंगे धोनी

सोमवार यानी की 4 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की है। धोनी ने फेसबुक पोस्ट में लिखा कि नए सीजन और नई ' भूमिका' के लिए इंतजार नहीं कर सकता. बने रहें!' आखिर महेंद्र सिंह धोनी यहां किस नए रोल की बात कर रहे हैं? सोशल मीडिया पर धोनी के इस पोस्ट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई है।

फैंस हुए कंफ्यूज

महेंद्र सिंह धोनी के इस पोस्ट के बाद थाला के फैंस टेंशन में आ गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपनी कप्तानी का पद छोड़ सकते हैं। अगर धोनी अगर ऐसा करते हैं तो इससे चेन्नई को नुकसान हो सकता है।

जडेजा रहे थे फ्लॉप कप्तान

बता दें कि साल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी ने रविंद्र जडेजा को चेन्नई की कप्तानी सौंपी थी। जडेजा की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था। ऐसे में क्रिकेट फैन चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी ही चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते रहे।

नए रोल में धोनी

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पोस्ट में नए रोल की बात की है। धोनी द्वारा लिखा गया यह शब्द फैंस को कंफ्यूज करने का काम कर रही है। फैंस समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए कौन से नए रोल की बात कर रहे हैं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+