IPL 2024 में आज सबसे ज्यादा रन कौन बनाएगा? KKR vs SRH के मुकाबले में विस्फोटक बल्लेबाजी करेंगे ये खिलाड़ी

IPL 2024: आईपीएल 2024 के तीसरे मैच में शनिवार, 23 मार्च को प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से होगा। टूर्नामेंट के डबल-हेडर का ये दूसरा मैच शाम 7:30 बजे से ईडन गार्डन में होगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले टॉप तीन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं जो आज सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

पिछली बार जब KKR ने 2014 में खिताब जीता था, तब गंभीर उनके कप्तान थे। नाइट राइडर्स ने टीम में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं और यह देखना बाकी है कि वे कैसा प्रदर्शन करते हैं। दूसरी ओर SRH ने ऑस्ट्रेलिया के वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को अपना कप्तान नियुक्त किया है। वह पूरी टीम को प्रेरित करने और 2016 के बाद पहली बार खिताब जीतने के लिए मार्गदर्शन करने की उम्मीद करेंगे।

Rinku Singh

श्रेयस अय्यर
केकेआर के कप्तान श्रेयस अय्यर का फॉर्म हाल के दिनों में अच्छा नहीं रहा है, लेकिन रणजी ट्रॉफी फाइनल में उनकी 95 रन की पारी से उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा। श्रेयस पिछले साल चोट के कारण पूरे सीजन में नहीं खेल पाए थे और वह आईपीएल 2024 में जोरदार प्रदर्शन करना चाहेंगे, क्योंकि उनकी नजर वेस्टइंडीज और यूएसए में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने पर होगी।

राहुल त्रिपाठी
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी अपने शानदार शॉट सिलेक्शन के लिए जाने जाते हैं। राहुल त्रिपाठी पहले ही आईपीएल में अपनी साख साबित कर चुके हैं। शुरू से ही हिट करने की उनकी क्षमता उन्हें बाकियों से अलग बनाती है। कुल मिलाकर त्रिपाठी ने 89 मैचों में 27.25 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 2071 रन बनाए हैं। आज के मैच के लिए राहुल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- KKR vs SRH: कोलकाता और हैदराबाद का पहला IPL मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

रिंकू सिंह
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मौजूदा फॉर्म के आधार पर रिंकू सिंह से बेहतर कुछ ही टी20 बल्लेबाज हैं। पिछले सीजन में केकेआर के लिए उनका कौशल को सभी ने देखा। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा। हाल ही में जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 19 मार्च को इंट्रा स्क्वॉड मैच आयोजित किया, तो बल्लेबाज रिंकू सिंह का प्रदर्शन देखने लायक था। रिंकू ने वॉर्म-अप मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क की गेंद पर कुछ शानदार हिट लगाए।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+