डॉल की तरह खूबसूरत हैं LSG प्लेयर की गर्लफ्रेंड सारा, दीवाने हुए फैंस, जाहिर कर दी अपनी इच्छा
IPL 2024, Marcus Stoinis Girlfriend: लखनऊ सुपरजायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2024 में मंगलवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली और लखनऊ दोनों की कोशिश मुकाबले को जीतने की होगी। दिल्ली कैपिटल्स को अपने पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं लखनऊ को हैदराबाद ने बड़े अंतर से हराया था।
स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड लौटी अपने देश
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी मार्क्स स्टोइनिस के बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मार्कस स्टोइनिस ने शतक जड़कर टीम को एक शानदार जीत दिलाई थी। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी उनके बल्ले से रन निकल सकते हैं। दिल्ली के खिलाफ होने वाले मैच से पहले मार्क्स स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड उन्हें छोड़कर वापस अपने देश लौट गई हैं।

गर्लफ्रेंड सारा जारनुच हैं बेहद खूबसूरत
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले मार्क्स स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड सारा जारनुच ने दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़ ली थी। करीब 12 घंटे का सफर तय करने के बाद स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड सारा जारनुच अपने शहर मेलबर्न पहुंच गई। पिछले तीन हफ्ते से सारा भारत में ही मौजूद थीं। वह आईपीएल के दौरान लखनऊ सुपरजायंट्स को सपोर्ट करती हुई नजर आई।
भारत को बताया बेस्ट
फैशन मॉडल सारा जारनुच पिछले तीन हफ्ते से आईपीएल की वजह से भारत में थी। इस दौरान उन्होंने यहां खूब एन्जॉय किया। उन्होंने आईपीएल के दौरान भारत में बिताए गए पलों को बेस्ट बताया। इसके साथ ही उन्होंने यहां मिले खाने की चीजों की भी तारीफ की।
फैंस ने जाहिर की ये इच्छा
स्टोइनिस की गर्लफ्रेंड सारा भारत में करीब 3 हफ्ते तक रुकी और इस दौरान उन्होंने यहां खूब एन्जॉय किया। सार अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 128K फॉलोअर्स हैं। भारत में रहते हुए उन्होंने कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिस पर फैंस ने भी कमेंट किए। कुछ भारतीय फैंस ने सारा से मिलने की ख्वाहिश जाहिर की। सारा अपनी खूबसूरती की वजह से ऑस्ट्रेलिया में भी चर्चाओं में बनी रहती है।












Click it and Unblock the Notifications