IPL 2024: कौन हैं आंद्रे रसेल की वाइफ जेसिम लॉरा? खुद को बताती है शाहरुख खान की दीवानी

IPL 2024 Andre Russell Wife Jassym Lora: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर से जलवा बिखेरने को तैयार है। साल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर करते हुए दिखाई देंगे। पिछले सीजन श्रेयस अय्यर चोटिल होने के कारण आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में नितीश राणा ने टीम की कमान संभाली थी।

टीम से जुड़े आंद्रे रसेल-सुनील नरेन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम से वेस्टइंडीज के दो दिग्गज भी जुड़ गए हैं। आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी कोलकाता नाइट राइडर्स की जान है। इन दोनों खिलाड़ियों पर टीम का प्रदर्शन काफी हद तक निर्भर करता है। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ने 16 मार्च यानी कि शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के साथ जुड़ गए हैं। ये दोनों खिलाड़ी लंबे समय से केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Andre Russell 1

वाइफ के साथ तस्वीर वायरल

वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल में कई बेहतरीन पारियां खेली है। साल 2024 में एक बार फिर से आंद्रे रसेल से टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैच के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी रसेल चर्चाओं में रहते हैं। आंद्रे रसेल और उनकी वाइफ जेसिम लॉरा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

कौन हैं जेसिम लॉरा

रसेल की वाइफ जेसिम लॉरा अमेरिका के मियामी की रहने वाली हैं। जेसिम लॉरा पेशे से तो एक मॉडल है। लेकिन वह अपने पति को सपोर्ट करने के लिए अक्सर मैदान पर भी दिखाई देती रहती हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के दौरान वह टीम को चीयर करते हुए स्टैंड में कई बार दिखाई दी है। जेसिम लॉरा मॉडल होने के साथ-साथ कई ब्रांड के लिए फोटोशूट भी कर चुकी हैं।

बॉलीवुड है पसंद

बता दें कि जेसिम लॉरा बॉलीवुड की तगड़ी फैन हैं। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आंद्रे रसेल इस सीजन अपना बेस्ट प्रदर्शन करना चाहेंगे। दूसरी तरफ उनकी वाइफ भी शाहरुख खान की तगड़ी फैन है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुद बताया था कि उन्हें शाहरुख खान काफी पसंद हैं। यही वजह है कि जेसिम लॉरा को बॉलीवुड स्टार की फैन कहा जाता है क्योंकि वह अक्सर खुद ऐसी प्रदर्शित भी करती रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+