LSG vs DC: जबरदस्त वापसी करने वाले ऋषभ पंत क्या करा पाएंगे दिल्ली की वापसी? आज होगी सबसे बड़ी चुनौती

IPL 2024 LSG vs DC Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन भी आईपीएल में अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया है। पिछले सीजन डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली का आईपीएल बेहद खराब गुजरा था। फैंस को उम्मीद थी कि ऋषभ पंत की वापसी के बाद दिल्ली की टीम इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। लेकिन दिल्ली के खिलाड़ियों ने अब तक अपने प्रदर्शन से फैंस को मायूसी किया है।

कप्तान पंत लौटे फॉर्म में

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत फॉर्म में लौट आए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ ऋषभ पंत ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। ऋषभ पंत आने वाले मुकाबले में भी अपने बल्ले का दमखम दिखाना चाहेंगे। टीम के दूसरे बल्लेबाजों को भी अपने कप्तान का साथ देना होगा।

LSG vs DC 1

लखनऊ के खिलाफ जीत की तलाश

12 अप्रैल यानी कि शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना लखनऊ सुपरजायंट्स से होने जा रहा है। दिल्ली के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। कप्तान ऋषभ पंत के पास लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज करने की सबसे बड़ी चुनौती होगी। इसकी बड़ी वजह लखनऊ के खिलाफ दिल्ली का रिकॉर्ड है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज तक लखनऊ के खिलाफ आईपीएल में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी है।

लखनऊ के खिलाफ नहीं मिली है जीत

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच आईपीएल में अब तक कुल तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन तीनों ही मैचों में लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने जीत दर्ज की है। लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। वहीं लखनऊ के खिलाफ कप्तान ऋषभ पंत के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक उन्होंने एलएसजी के खिलाफ कुल दो मैच खेले हैं। लखनऊ के खिलाफ ऋषभ पंत ने दो माचों में 83 की औसत और 125.76 के स्ट्राइक रेट 83 से रन बनाए हैं।

खल रही है कुलदीप की कमी

दिल्ली को अगर इस सीजन प्लेऑफ में क्वालीफाई करना है तो लखनऊ के खिलाफ टीम को वापस जीत की पटरी पर लौटना होगा। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। लेकिन टीम मिडिल ऑर्डर में संघर्ष करती हुई दिखाई दे रही है। वहीं गेंदबाजी में एनरिक नॉर्खिया काफी महंगे साबित रहे हैं। कुलदीप यादव और मुकेश कुमार का चटिल होना भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए नुकसानदायक साबित रहा है।

क्या होगी दिल्ली की वापसी?

साल 2022 के दिसंबर में एक भयानक कार एक्सीडेंट में ऋषभ पंत बुरी तरह चोटिल हो गए थे। करीब 14 महीने बाद ऋषभ पंत ने मैदान पर वापसी की है। पंत की इस वापसी को देखकर क्रिकेट फैंस के साथ-साथ दिग्गज भी लगातार खिलाड़ी की सराहना कर रहे हैं। ऋषभ पंत ने बुरे हालातों को पीछे छोड़ते हुए एक नया आगाज किया है। अब देखना है कि क्या वह अपनी टीम दिल्ली की वापसी करा सकते हैं या नहीं?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+