LSG vs DC: कौन हैं 29 गेंद में शतक जड़ने वाले जेक फ्रेजर? दिल्ली की तरफ से किया डेब्यू, क्या मचाएंगे धमाल?

IPL 2024 LSG vs DC: लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने कई बदलाव किए हैं। दिल्ली कैपिटल्स अपने शुरुआती पांच मुकाबले में से चार मैच गंवा चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ यह मुकाबला बेहद ही अहम है। दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश लखनऊ के खिलाफ जीत दर्ज कर इस सीजन की दूसरी जीत हासिल करने की होगी।

29 गेंदों में जड़ चुके हैं शतक

दिल्ली कैपिटल्स ने इस मुकाबले के लिए ऑस्ट्रेलिया के युवा खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इस मैच में डेब्यू किया है।जेक फ्रेजर-मैकगर्क के नाम कई बड़े रिकॉर्ड है। जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने महज 29 गेंद में शतक जड़ने का काम किया था। इसके बाद वह सुर्खियों में आ गए थे।

LSG vs DC 1

क्या बदलेगी दिल्ली की किस्मत

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल और मिस्टर 360 एबी डी विलियर्स को भी जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने पीछे छोड़ रखा है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में क्रिस गेल ने 30 गेंदों में शतक लगाया था। वनडे का सबसे तेज शतक लगने वाले एबी डी विलियर्स ने 31 गेंद का सामना किया था। लेकिन जैक फ्रिज में महज 29 गेंद में ही अपना शतक पूरा कर एक रिकॉर्ड कायम कर लिया था।

लखनऊ सुपर जायंट्स: क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, अर्शद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर।

दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+