IPL 2024: ट्रेडिंग विंडो कैसे करती है काम? अब तक कितने खिलाड़ी हुए ट्रेड, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2024 List of player trades: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहले भारी ड्रामा देखने को मिल रहा है। दरअसल, मिनी ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों को ट्रेड कर सकती है। ऐसे में हार्दिक पंड्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से फैंस बहुत कंफ्यूज नजर आ रहे हैं। लेकिन अब यह कंफर्म हो गया है कि हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने ट्रेड कर लिया है। गुजरात टाइटंस से मुंबई ने पंड्या को ट्रेड कर लिया है।
क्या है ट्रेडिंग विंडो: आईपीएल ट्रेडिंग विंडो एक टर्म है जो फ्रेंचाइजी को टीमों के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली करने या खिलाड़ी के बदले कैश मोड देने का अधिकार प्रदान करती है। कोई भी टीम चाहे तो अपने खिलाड़ी के बदले दूसरे टीम के खिलाड़ी को ट्रेडिंग विंडो के तहतअदला-बदली कर सकती है। ऐसे में दोनों टीमों की सहमति होना जरूरी है अगर कोई टीम खिलाड़ी के बदले खिलाड़ी नहीं चाहती तो वह दूसरी टीम को कैश देकर भी उसे खिलाड़ी को अपने साथ जोड़ने का काम कर सकती है।

मंजूरी लेनी जरूरी: जब कोई खिलाड़ी एक टीम से ट्रेड होकर दूसरी टीम में जाता है तो उसके लिए आईपीएल गवर्निंग काउंसलिंग की मंजूरी लेने की आवश्यकता होती है। मगर प्लेयर के ट्रेड या ट्रांसफर के पहले उस खिलाड़ी की मंजूरी भी होनी चाहिए जो ट्रेड हो रहा है। अगर कोई खिलाड़ी दूसरी टीम में जाने की इच्छा नहीं जताता है तो वह डील उसी समय रद्द कर दी जाती है।
इन खिलाड़ियों को किया गया ट्रेड: आईपीएल 2024 से पहले होने वाली मिनी ऑक्शन से पहले टीमों के बीच खिलाड़ियों का ट्रेड किया गया है। सबसे पहले ट्रेड लखनऊ सुपरजाइंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच किया गया। लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने रोमारियो शेफर्ड को मुंबई इंडियंस को देने का काम किया। वहीं राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स ने भी खिलाड़ियों का आदान प्रदान किया।
देवदत्त पडिक्कल राजस्थान रॉयल्स से लखनऊ सुपर जाइंट्स पहुंच गए हैं। जबकि आवेश खान लखनऊ सुपर जायंट्स से राजस्थान रॉयल्स आ गए हैं। शाहबाज अहमद आरसीबी से सनराइजर्स हैदराबाद ट्रांसफर हो चुके हैं। वहीं मयंक डागर सनराइजर्स हैदराबाद से आरसीबी आ गए हैं। हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से मुंबई इंडियंस की टीम ने ट्रेड किया। वहीं आरसीबी ने मुंबई से कैमरुन ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications