IPL Points Table: चेन्नई सुपर किंग्स ने लगाई तालिका में बड़ी छलांग, जानिए किन टीमों को पछाड़ा

IPL Points Table: धर्मशाला में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स से चेन्नई में मिली हार का बदला ले लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुकाबले को 28 रनों से अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए पंजाब ने 9 विकेट पर 139 रन बनाए।

इस जीत के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अंक तालिका में धमाका कर दिया। चेन्नई ने बड़ी छलांग लगाई और कुछ टीमों को नीचे धकेल दिया। प्लेऑफ़ में चेन्नई सुपर किंग्स के आसार हैं। रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली इस टीम की नेट रन रेट प्लस में है।

csk

तालिका में चेन्नई की स्थिति

मुकाबले से पहले चेन्नई सुपर किंग्स टॉप चार से बाहर थी लेकिन जीत के बाद टॉप चार में जगह हासिल कर ली। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है। इस स्थान पर आकर चेन्नई ने लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद जैसी टीमों को नीचे जाने पर मजबूर कर दिया। चेन्नई ने 11 मैचों में 6 जीत के साथ 12 अंक जुटाए हैं।

टॉप स्थानों पर नहीं हुआ बदलाव

मैच दर मैच अंक तालिका में बदलाव हो रहा है लेकिन निचले स्थानों से ही टीमें ऊपर और नीचे जा रही हैं। टॉप स्थानों पर कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। राजस्थान रॉयल्स 8 मैचों में जीत दर्ज कर 16 अंकों के साथ पहले नम्बर पर है। केकेआर ने 7 मैचों में जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया है।

पंजाब प्लेऑफ़ से बाहर होने की तरफ

पंजाब किंग्स को इस हार से नुकसान हुआ है और प्लेऑफ़ की राह भी मुश्किल हो गई है। अब पंजाब के पास तीन मैच बचे हैं और फ़िलहाल तालिका में 8 अंकों के साथ आठवां स्थान है। इस स्थिति में अगर पंजाब अगले तीन में से एक मैच हारती है, तो बाहर हो जाएगी। ऊपर वाली टीमों के पास नेट रन रेट प्लस में है, पंजाब यहाँ भी पीछे है।

सभी टीमों की क्या है स्थिति

अंक तालिका में टॉप पर राजस्थान रॉयल्स, केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स का नाम है। चौथे स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स और पांचवें स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद का नाम आता है। छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स और सातवें स्थान पर आरसीबी है, उसके बाद पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+