IPL Points Table: एक जीत से अंक तालिका में चेन्नई की लंबी छलांग, जानिए सभी टीमों की स्थिति
IPL 2024 Points Table: आईपीएल 2024 में लीग चरण अब अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ने लगा है। आधे से ज्यादा टूर्नामेंट हो गया है। हर टीम फ़िलहाल प्लेऑफ़ की तरफ भाग रही है। एक भी टीम फ़िलहाल पूरी तरफ से टॉप चार में प्रवेश नहीं कर पाई है। सबसे नजदीक राजस्थान रॉयल्स है।
राजस्थान रॉयल्स ने आठ मैचों में जीत दर्ज करते हुए तालिका में पहला स्थान हासिल किया हुआ है। एक मैच और जीतने पर राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ़ में चली जाएगी। रविवार को डबल हेडर मैच थे। दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स को पराजित करते हुए अंक तालिका में फेरबदल कर दिया।

चेन्नई ने लगाई छलांग
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हैदराबाद के खिलाफ मैच से पहले पांचवें स्थान पर थी। चार जीत और चार हार के साथ चेन्नई का पांचवां नम्बर था लेकिन हैदराबाद को हराते हुए तालिका में चेन्नई ने बड़ा बदलाव कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स अब 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर काबिज हो गई है।
सनराइजर्स हैदराबाद को नुकसान
सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से बल्लेबाजों की धांसू बैटिंग देखने को मिली है लेकिन चेन्नई के खिलाफ उनकी एक न चली। चेन्नई के खिलाफ हार के साथ हैदराबाद की टीम एक स्थान नीचे गिर गई। अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद अब चौथे स्थान पर है। टॉप चार में उनका स्थान अब भी है।
टॉप चार टीमों की स्थिति
राजस्थान रॉयल्स ने समय तालिका में दहाड़ रही है। 8 मैचों में जीत दर्ज करते हुए राजस्थान रॉयल्स के पास 16 अंक है। उनके बाद दूसरे स्थान पर केकेआर का नम्बर आता है। केकेआर के पास 8 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक है। तीसरे स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स और चौथे स्थान पर हैदराबाद है।
अन्य टीमों की स्थिति
अंक तालिका में अन्य टीमों की बात की जाए, तो पांचवें स्थान पर लखनऊ सुपर जायंट्स है। छठे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स और सातवें नम्बर पर गुजरात जायंट्स टीम है। उनके बाद पंजाब किंग्स का नम्बर आता है। सबसे निचले स्थानों पर दो बड़ी टीमें मुंबई इंडियंस और आरसीबी का नाम है।












Click it and Unblock the Notifications