KKR vs LSG: सुपरमैन बनकर विकेटकीपर ने पकड़ा सबसे खतरनाक कैच, अनन्या पांडे और सुहाना खान भी हैरान

IPL 2024 KKR vs LSG: ईडन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। 14 अप्रैल यानी कि रविवार को आईपीएल में डबल हेडर का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

लखनऊ के लिए जीत जरूरी

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार झेलने के बाद लखनऊ सुपरजायंट्स के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत दर्ज करना बेहद जरूरी है। लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक एक बार फिर से फ्लॉप रहे। क्विंटन डिकॉक को वैभव अरोड़ा ने पवेलियन भेजने का काम किया।

KKR vs LSG 1

फिल सॉल्ट बने सुपरमैन

इस मैच के दौरान केकेआर के खिलाड़ियों ने बेहतरीन फील्डिंग का प्रदर्शन किया। ऑलराउंडर खिलाड़ी रमनदीप सिंह ने मैदान पर डाइव मारते हुए दीपक हुड्डा का एक बेहतरीन कैच पकड़ा। इसके अलावा विकेटकीपर फिल्प साल्ट ने भी बेहतरीन कैच पकड़ कर कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी विकट दिलाने का काम किया। वरुण चक्रवर्ती के ओवर में मार्कस स्टोइनिस के बल्ले का किनारा लगकर गेंद हवा में उछली जिसके बाद फिल सॉल्ट ने हवा में सुपरमैन की तरह डाइव मारते हुए इस कैच को पकड़ लिया।

अनन्य पांडे और सुहाना खान हुई खुश

केकेआर के को-ओनर और बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान इस मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में मौजूद थे। शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और सुहाना खान की दोस्त बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्य पांडे भी स्टैंड में नजर आईं। अनन्य पांडे और सुहाना खान फिल सॉल्ट के कैच को देखकर दंग नजर आई। दोनों ही ने खड़े होकर तालियां बजाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+