KKR vs DC: केकेआर ने किया बड़ा धमाका, दिल्ली कैपिटल्स को बुरी तरह रौंदा
KKR vs DC: आईपीएल में आज का मैच दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया। केकेआर के खिलाफ टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पन्त ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया, दिल्ली ने 9 विकेट पर 153 रन बनाए और केकेआर ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।
दिल्ली के ओपनर बल्लेबाज जल्दी ही आउट होकर चलते बने। पृथ्वी शॉ महज 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके अलावा फ्रेजर मैक-गर्क भी 12 रनों के निजी स्कोर पर चलते बने। शाई होप से उम्मीदें थीं लेकिन वह उन पर खरा नहीं उतर पाए।

शाई होप महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। अभिषेक पोरेल ने अच्छे शॉट खेले लेकिन उनको 18 रन के निजी स्कोर पर हर्षित राणा ने आउट कर दिया। इस तरह दिल्ली ने 68 रन के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए।
ऋषभ पन्त और अक्षर पटेल कुछ देर के लिए टिके लेकिन ये दोनों भी आउट हो गए। पन्त ने 20 गेंदों का सामना करते हुए 27 रन बनाए। अक्षर पटेल 15 रन बनाकर चलते बने। स्टब्स भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। कुलदीप यादव ने एक छोर पर टिककर दिल्ली की इज्ज़त बचाई।
कुलदीप यादव के बल्ले से कुछ आकर्षक शॉट देखने को मिले। वह अंत तक क्रीज पर टिके और रन भी बनाए। कुलदीप ने 26 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 35 रन बनाए, वह दिल्ली के टॉप स्कोरर रहे । दिल्ली ने 9 विकेट पर 153 रनों का स्कोर खड़ा किया। वरुण चक्रवर्ती ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किये।
जवाबी पारी में खेलते हुए केकेआर ने धाकड़ शुरुआत की। फिलिप साल्ट और सुनील नारायण ने मिलकर तूफानी साझेदारी की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 79 रन जोड़े। साल्ट ने फिफ्टी जड़ दी लेकिन नारायण 15 रन बनाकर आउट हो गए। साल्ट 33 गेंदों का सामना करते हुए 68 रन बनाकर आउट हुए। उनके अलावा रिंकू सिंह 11 रन बना चलते बने।
श्रेयस अय्यर और वेंकटेश अय्यर ने और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। दोनों ने टीम को जीत दिला दी। श्रेयस ने 23 गेंद में 33 और वेंकटेश अय्यर ने 23 गेंद में नाबाद 26 रन बनाए, उन्होंने छक्के से टीम को जीत दिलाई। केकेआर ने 7 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications