IPL 2024: कब और कहाँ मिलेगा अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका? जानिए पूरा अपडेट
IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त होने की तरफ बढ़ रहा है। शुक्रवार को ही मुंबई इंडियंस का मैच केकेआर के साथ था और इसमें एक हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस के लिए अब प्लेऑफ़ की राह मुश्किल हो गई है। पांच बार की चैम्पियन के लिए कुछ भी सही घटित नहीं हुआ है।
मुंबई अब इस सीजन से लगभग बाहर हो गई है। किसी चमत्कार से ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ़ का सफर तय कर सकती है। इस सीजन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को अब तक खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। फैन्स के मन में यह सवाल भी है कि अर्जुन तेंदुलकर कब खेलेंगे।

अर्जुन तेंदुलकर का खेल पाना मुंबई इंडियंस के अगले मैच में प्रदर्शन पर काफी निर्भर करता है। मुंबई इंडियंस का अगला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है। इस मैच में अगर मुंबई को जीत दर्ज करने का मौका मिलता है, तो अर्जुन के खेलने की राह कठिन होगी।
हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार होने पर टीम पूरी तरह से प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। उस स्थिति में फिर अगले मैच में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने का विकल्प मौजूद रहेगा क्योंकि टॉप चार की दौड़ में मुंबई नहीं होगी।
इस सीजन अर्जुन तेंदुलकर का पहला मैच केकेआर के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डंस में हो सकता है। 11 मई को मुंबई इंडियंस और केकेआर के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं और बेंच स्ट्रेंथ को खेलते हुए देखा जा सकता है।
हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन अब तक कुल 11 मैच खेले हैं और महज 3 बार जीत दर्ज की है। मुंबई इंडियंस को 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। अंक तालिका में मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है। उनसे नीचे सिर्फ आरसीबी का नाम है, जो दसवें नम्बर पर है।












Click it and Unblock the Notifications