IPL 2024: कभी युजवेंद्र चहल को रस्सी से बांधकर मुंह पर लगा दिया था टेप, फिर लौटा वह खिलाड़ी
IPL 2024 James Franklin: आईपीएल 2024 शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। 22 मार्च से आईपीएल 2024 का आगाज होने जा रहा है। इस नए सीजन से पहले ही कई फ्रेंचाइजी में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही में लखनऊ सुपर जायंट्स से गौतम गंभीर वापस अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स में लौटे आए हैं।
हैदराबाद ने किया बड़ा बदलाव
सनराइजर्स हैदराबाद को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सनराइजर्स हैदराबाद में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नए सीजन में हर टीम में कुछ कोचिंग स्टाफ बदले जा रहे हैं। ऐसे में साल 2016 की चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद ने भी नए सीजन से ठीक पहले अपने गेंदबाजी कोच को बदलने का काम किया है।

डेल स्टेन हुए टीम से बाहर
पिछले सीजन तक सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पूर्व दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन गेंदबाजी कोच की कमान संभाल रहे थे। लेकिन अब डेल स्टेन की जगह न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रेंकलिन को इस पद के लिए नियुक्त किया गया है। जेम्स फ्रैंकलिन इससे पहले आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से कई मुकाबले खेल चुके हैं।
जेम्स फ्रैंकलिन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
ऐसा पहली बार होगा कि जेम्स फ्रैंकलिन किसी भी आईपीएल टीम के लिए बतौर कोच अपनी भूमिका निभाएंगे। भारतीय टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और जेम्स फ्रैंकलिन सालों पहले मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ आईपीएल खेला करते थे। इस दौरान की एक घटना को युजवेंद्र चहल ने शेयर किया था।
चहल ने किया था बड़ा खुलासा
जेम्स फ्रैंकलिन को लेकर युजवेंद्र चहल ने एक बयान देते हुए कहा था कि जेम्स ने एक बार उन्हें बांधकर कमरे में बंद कर दिया था। साल 2011 में चैंपियंस लीग फाइनल में मुंबई इंडियंस की जीत के बाद एंड्रयू साइमंड और जेम्स फ्रैंकलिन के साथ वह पार्टी कर रहे थे। चहल ने बताया कि दोनों ने काफी ज्यादा फ्रूट जूस पी लिया था। जिसके बाद दोनों ने उन्हें रस्सी से बांधकर मुंह पर टेप चिपका दिया और कमरे में छोड़ दिया। चहल पूरी रात उस कमरे में इस हालत में रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications