IPL 2024 Playoffs: विराट कोहली ने बढ़ाई फैंस की उम्मीदें, जानिए आखिर कैसे हो सकती है RCB की टॉप 4 में एंट्री!

IPL 2024 Playoffs: आईपीएल 2024 में लगातार चार मुकाबले जीतकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में टूर्नामेंट को बेहद रोमांचक बना दिया है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उनके होम ग्राउंड यानी धर्मशाला स्टेडियम में विराट कोहली की दमदार 92 रनों की पारी की बदौलत आरसीबी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत हासिल की।

आरसीबी की उम्मीदें बरकरार, पंजाब बाहर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के इस जीत के साथ ही पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल 2024 के प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। हालांकि, रॉयल चेंजर बेंगलुरु अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। हालांकि, आरसीबी के लिए टॉप फोर में जगह बनाना इतना आसान भी नहीं है। क्योंकि टीम को अपने सभी मैच जीतने के अलावा दूसरे टीमों के मुकाबले के रिजल्ट पर भी निर्भर रहना होगा।

IPL 2024 1

आरसीबी को मिला फायदा

पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 रनों से बड़ी जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने अपने नेट रन रेट में काफी सुधार कर लिया है। आरसीबी ने बुधवार को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ 60 रनों से जीत हासिल की। इस जीत के साथ आरसीबी को एक साथ कई फायदे हुए। आरसीबी की टीम दो अंक के साथ अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। वहीं उनके नेट रन रेट में भी काफी ज्यादा इजाफा हो गया है।

आरसीबी के हो सकते हैं 14 अंक

आईपीएल 2024 में रॉयल्स बेंगलुरु ने अब तक पांच मुकाबले को जीत लिया है। इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से आगे दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपरजायंट्स है। इन दोनों टीमों से आरसीबी सिर्फ दो अंक ही पीछे है। इस सीजन आरसीबी की टीम को दो मुकाबले और खेलना है अगर वह दो मुकाबले जीते भी लेती है तो भी उसके कुल अंक 14 हो होंगे। जो कि क्वालीफाई करने के लिए काफी नहीं होगी।

ऐसे कर सकती है क्वालीफाई

ऐसे में आरसीबी के पास टॉप 4 में एंट्री पाने का एक ही तरीका है। पहले तो आरसीबी अपने बचे हुए दोनों ही मुकाबले को बड़े अंतर से जीत ले। इसके बाद अगर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने बचे हुए तीनों ही मुकाबले हार जाती है तो फिर वह 12 अंक पर ही रह जाएगी और आरसीबी के 14 अंक हो जाएंगे। चेन्नई के साथ-साथ आरसीबी को दिल्ली के लिए भी ऐसी ही कामना करनी होगी। अगर दिल्ली की टीम भी अपने सारे मुकाबला गंवा देती है तो वह 12 अंक पर अटक जाएगी। ऐसे में आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+