IPL 2024 से पहले Delhi Capitals को बड़ा झटका, करोड़ों पाने वाले खिलाड़ी ने किया खेलने से इंकार
IPL 2024 Harry Brook: आईपीएल शुरू होने से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में हैरी ब्रूक को खरीदा था। हैरी ब्रूक से टीम को खासी उम्मीदें थी। लेकिन हैरी ब्रूक ने अब आईपीएल खेलने से इंकार कर दिया है।
इस वजह से लिया नाम वापस
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हैरी ब्रूक ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए आने वाले आईपीएल सीजन से अपना नाम वापस ले लिया है। हैरी ब्रूक के आईपीएल छोड़ने के फैसले से दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा नुकसान पहुंचा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने हैरी ब्रूक को लेकर इस सीजन जो प्लानिंग की थी अब उस पर पानी फिर गया है।

हैरी ब्रूक को मिले थे इतने करोड़
आईपीएल से पहले नीलामी में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने चार करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइज के साथ हैरी ब्रूक ने नीलामी में हिस्सा लिया था। जिस पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बोली लगाई। दिल्ली कैपिटल्स के अलावा राजस्थान रॉयल्स ने भी हैरी ब्रूक को खरीदने की इच्छा जाहिर की थी। लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने बाजी मारते हुए 4 करोड़ रुपये में हैरी ब्रूक को अपने साथ जोड़ा था।
पिछले सीजन हुई थी पैसों की बारिश
पिछले सीजन हैरी ब्रूक पर पैसों की जमकर बारिश हुई थी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 13 करोड़ 25 लाख रुपये में हैरी ब्रूक को खरीदा था। हैरी ब्रूक का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा था। पिछले सीजन हैरी ब्रूक ने 11 मैचो में 21.11 की औसत से सिर्फ190 रन ही बनाए थे।
दिल्ली को नए खिलाड़ी की तलाश
दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि उनके नियमित कप्तान ऋषभ पंत इस सीजन आईपीएल में वापसी कर रहे हैं। पिछले सीजन कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से जख्मी होने के कारण ऋषभ पंत आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस सीजन के लिए ऋषभ पंत की फिटनेस पर हरी झंडी दे दी है। इसका मतलब साफ है ऋषभ पंत एक बार फिर से आईपीएल में जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे। दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल्स की टीम हैरी ब्रूक की रिप्लेसमेंट की भी खोज करेगी।












Click it and Unblock the Notifications