Hardik Pandya की फॉर्म ने बढ़ाई भारत की चिंता, 14 मैचों में सिर्फ 216 रन, टी-20 वर्ल्ड कप में अब क्या होगा?
IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 का अपना सफर 10वें स्थान पर खत्म किया। साल 2022 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब मुंबई इंडियंस को आईपीएल के एक सीजन में 10 मुकाबलो में हार का सामना करना पड़ा हो। इस सीजन मुंबई इंडियंस की टीम ने कुल 14 मैच खेले हैं। इनमें से 10 मैचो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। जबकि चार मैचो में मुंबई की टीम ने जीत दर्ज की थी।
बढ़ गई पंड्या की मुश्किलें
लखनऊ से खिलाफ मुंबई इंडियंस को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में 18 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में स्लो ओवर रेट के कारण हार्दिक पंड्या पर एक मैच का बैन और 30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। हार्दिक पंड्या अगले साल यानी कि आईपीएल 2025 के पहले मुकाबले में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

बुरी तरह फ्लॉप रहे पंड्या
हार्दिक पंड्या इस सीजन गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही बेरंग नजर आए। हार्दिक पंड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही आउट ऑफ फॉर्म नजर आए। हार्दिक पंड्या ने इस सीजन में मुंबई की तरफ से कुल 14 मुकाबले खेले। इस दौरान उनके बल्ले से 216 रन ही निकले। हार्दिक पंड्या के इस फॉर्म ने भारतीय टीम को भी चिंता में डाल दिया है।
भारतीय टीम के हैं उपकप्तान
दरअसल, अगले महीने होने वाली टी-20 वर्ल्ड कप की टीम में हार्दिक पंड्या भी शामिल हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने हार्दिक पंड्या को टीम का उप कप्तान बनाया है। लेकिन हार्दिक पंड्या जिस फार्म से मौजूदा समय में गुजर रहे हैं। ऐसे में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में भी उनकी जगह बननी मुश्किल दिखाई देती है।
पंड्या का फॉर्म में आना जरूरी
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2024 के इस सीजन लीग स्टेज के सभी मुकाबले खेल लिए हैं और अब उन्हें एक भी मैच नहीं खेलना है। ऐसे में हार्दिक पंड्या अब टी-20 वर्ल्ड कप में ही भारत की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या हार्दिक पंड्या टी-20 वर्ल्ड कप से पहले वर्ल्ड कप के दौरान फॉर्म में वापसी कर लेंगे।
हालांकि, भारतीय चयनकर्ताओं ने हार्दिक पांड्या के अलावा शिवम दुबे को भी टीम में रखा है। ऐसे में अगर हार्दिक पंड्या गेंद और बल्ले से फ्लॉप साबित होते हैं तो शिवम दुबे को उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications