IPL 2024 Final KKR vs SRH: केकेआर ने रचा इतिहास, तीसरी बार बनी चैम्पियन

IPL 2024 Final KKR vs SRH: केकेआर के खिलाफ आईपीएल 2024 के फाइनल मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की गेंदबाजी पूरी तरह से बिखर गई। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला लेने के बाद हैदराबाद ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और पूरी टीम 113 रन के स्कोर पर आउट हो गई।

जवाब में खेलते हुए केकेआर ने कोई मौका ही नहीं दिया। केकेआर ने ग्यारहवें ओवर में ही 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। वेंकटेश अय्यर ने फिफ्टी जड़ी। श्रेयस अय्यर ने खिताबी जीत हासिल की है, उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। तीन बार केकेआर ने खिताब जीता है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान धाकड़ खेल का प्रदर्शन।

kkr vs srh final

मैच के लाइव अपडेट यहाँ जानें, कृपया पेज को रिफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
May 26, 2024, 11:06 PM IST

हैदराबाद का दूसरी बार ख़िताब जीतने का सपना टूट गया है, पैट कमिंस ने अच्छी कप्तानी की, अब सनराइजर्स हैदराबाद अगले साल ख़िताब जीतने का सपना देख सकती है।
May 26, 2024, 10:57 PM IST

शाहरुख़ खान ने सभी खिलाड़ियों से मुलाक़ात की है, चेहरे पर मुस्कान है और काफी खुश हैं, गौतम गंभीर के जितनी तारीफ की जाए, कम है
May 26, 2024, 10:31 PM IST

गौतम गंभीर का जादू चला है, दो बार कप्तानी में एक बार कोचिंग में जीत दिलाई है टीम को, क्या प्रदर्शन रहा है, जितनी तारीफ की जाए, कम है
May 26, 2024, 10:26 PM IST

केकेआर बनी चैम्पियन

ग्यारहवें ओवर में केकेआर ने 2 विकेट पर 114 रन बनाकर जीता मैच, केकेआर तीसरी बार आईपीएल चैम्पियन, वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 52 और श्रेयस अय्यर ने नाबाद 6 रन बनाए
May 26, 2024, 10:23 PM IST

वेंकटेश अय्यर ने महज 24 गेंद में की फिफ्टी पूरी, केकेआर जीत से 3 रन दूर
May 26, 2024, 10:18 PM IST

इस बीच गुरबाज 39 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गए हैं, केकेआर को दूसरा झटका, 102/2
May 26, 2024, 10:15 PM IST

केकेआर का स्कोर 100 पार हो गया है और अब जीत काफी नजदीक है, केकेआर के फैन्स खुश हैं
May 26, 2024, 10:07 PM IST

इस बीच टीम की हार देखते हुए काव्य मारन ने स्टेडियम छोड़ दिया है, चली गई हैं, केकेआर का स्कोर 83/1
May 26, 2024, 10:01 PM IST

वेंकटेश अय्यर ने क्रीज पर आते ही तूफ़ान खड़ा कर दिया है केकेआर का स्कोर 1 विकेट पर 71 रन हो गया है
May 26, 2024, 9:53 PM IST

ताबड़तोड़ बल्लेबाजी हुई है केकेआर की तरफ से, फिफ्टी पूरी हुई टीम की और तीसरी बार चैम्पियन बनने के करीब जा रही है
May 26, 2024, 9:47 PM IST

3 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 37 रन है, वेंकटेश अय्यर ने धूम मचाते हुए कुछ बेहतरीन स्ट्रोक्स खेले हैं
May 26, 2024, 9:37 PM IST

सुनील नारायण आउट

सुनील नारायण को कमिंस ने 6 रनों के निजी स्कोर पर आउट करते हुए वापस भेज दिया है, केकेआर 11/1
May 26, 2024, 9:34 PM IST

केकेआर की पारी शुरू हो गई है, स्कोर एक ओवर के बाद 5 रन
May 26, 2024, 9:20 PM IST

हैदराबाद के नाम हो गया अनचाहा रिकॉर्ड, आईपीएल के फाइनल में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया यह सबसे कम स्कोर है
May 26, 2024, 9:13 PM IST

हैदराबाद ऑल आउट

अंतिम बल्लेबाज के रूप में कमिंस 24 पर आउट हुए, हैदराबाद की पारी 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर सिमटी, केकेआर के लिए रसेल ने 3, स्टार्क और हर्षित राणा ने 2-2 विकेट झटके
May 26, 2024, 9:09 PM IST

हैदराबाद को नौवां झटका

उनादकट को सुनील नारायण ने पगबाधा आउट कर दिया, वह 4 रन बनाकर आउट, स्कोर 113/9
May 26, 2024, 9:05 PM IST

हैदराबाद ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है, कमिंस और उनादकट कुछ रन बनाने का प्रयास कर रहे हैं
May 26, 2024, 8:57 PM IST

16 ओवर की समाप्ति पर हैदराबाद का स्कोर 8 विकेट पर 98 रन, कमिंस और उनादकट क्रीज पर
May 26, 2024, 8:48 PM IST

क्लासेन आउट

हर्षित राणा ने फंसाई बड़ी मछली, क्लासेन को 16 के स्कोर पर कर दिया बोल्ड, स्कोर 80/8
May 26, 2024, 8:41 PM IST

SRH का सातवाँ विकेट

अब्दुल समद और और रसेल का शिकार बन गए, गुरबाज ने उनको 4 रन पर कैच किया, 77/7, हैदराबाद की स्थिति खराब
May 26, 2024, 8:35 PM IST

एक और विकेट

शाहबाज अहमद भी आए और वरुण चक्रवर्ती का शिकार बने, 8 रन पर नारायण ने कैच किया, 71/6
May 26, 2024, 8:29 PM IST

मार्करम आउट

रसेल आए और मार्करम गए, स्टार्क के हाथों 20 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए, हैदराबाद की आधी टीम आउट
May 26, 2024, 8:27 PM IST

10 ओवर

हैदराबाद की आधी पारी समाप्त, स्कोर 61/4, मार्करम 20, क्लासेन 10 रन बनाकर क्रीज पर
May 26, 2024, 8:13 PM IST

एक और विकेट

हर्षित राणा को मिला विकेट, नितीश रेड्डी को गुरबाज ने पकड़ा, 13 रन बनाकर हुए आउट, 47/4
May 26, 2024, 8:08 PM IST

पावरप्ले समाप्त

हैदराबाद की पारी के 6 ओवर समाप्त हो गए हैं, 4 विकेट पर 40 रन स्कोर, मार्करम 15, नितीश रेड्डी 8
May 26, 2024, 7:57 PM IST

राहुल त्रिपाठी आउट

राहुल त्रिपाठी के रूप में तीसरा झटका लगा हैदराबाद को, वह 9 रन बनाकर स्टार्क का शिकार बने
May 26, 2024, 7:50 PM IST

3 ओवर की समाप्ति के बाद हैदराबाद का स्कोर 2 विकेट पर 16 रन, राहुल त्रिपाठी और मार्करम क्रीज पर
May 26, 2024, 7:43 PM IST

एक और विकेट

ट्रेविस हेड गोल्डन डक पर आउट हुए हैं, वह वैभव अरोड़ा की गेंद को कीपर के हाथ में थमा बैठे, 6/2
May 26, 2024, 7:35 PM IST

विकेट टाइम

अभिषेक शर्मा ने 2 रनों के साथ खाता खोल लिया और इसके बाद स्टार्क की बारी थी, अभिषेक को बोल्ड करते हुए भेजा पवेलियन, हैदराबाद 2/1
May 26, 2024, 7:10 PM IST

सनराइजर्स हैदराबाद प्लेइंग 11

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (कीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+