KKR vs SRH: 'इतना मारूंगा कि भीख भी नहीं मिलेगी,' आंद्रे रसेल की धांसू बैटिंग पर फैन्स की जोरदार प्रतिक्रियाएं
KKR vs SRH: आईपीएल के पहले ही मुकाबले में केकेआर की तरफ से धाकड़ बल्लेबाजी देखने को मिली है। पावरप्ले के अंदर तीन विकेट गंवाने के बाद केकेआर ने बेहतरीन अंदाज में वापसी करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की और सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों का धुआं निकाल दिया।
रसेल ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए छक्कों में ही डील किया और हैदराबाद को पीछे धकेल दिया। इस दौरान उनका एक छक्का 102 मीटर लम्बा चला गया। स्टेडियम में मौजूद सभी फैन्स उनकी बल्लेबाजी के कायल हो गए और वाहवाही करने लगे।

रसेल अंत तक क्रीज पर टिके रहे और केकेआर का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। वह 25 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से नाबाद 64 रन बनाने में सफल रहे और केकेआर को 208 रनों तक पहुंचा दिया। हैदराबाद की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज टी नटराजन रहे, वह 3 विकेट लेने में सफल रहे।
रसेल के अलावा फिलिप साल्ट ने भी धमाका कर दिया। वह ओपनर के तौर पर खेलते हुए अर्धशतक जड़ने में सफल रहे और 54 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर वापस लौटे। सोशल मीडिया पर हर तरफ रसेल की बल्लेबाजी को लेकर जमकर चर्चा देखने को मिली।
रसेल नाम का तूफ़ान आने के बाद सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाओं की बाढ़ देखने को मिली और फैन्स ने जमकर इस कैरेबियन खिलाड़ी की तारीफ की। फैन्स ने उनको अलग-अलग नाम भी दिए। डबल हेडर के दूसरे मैच में रसेल ने जमकर फैन्स का मनोरंजन किया।












Click it and Unblock the Notifications