IPL 2024: कर्ज में डूबा था इस भारतीय क्रिकेटर का परिवार, फिर IPL से मिला इतना पैसा कि बदल गई पूरी जिंदगी
IPL 2024 Dhruv Jurel: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने का मौका मिला। ध्रुव जुरेल ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली। केएस भरत के लगातार फ्लॉप होने के बाद ध्रुव जुरेल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। ध्रुव जुरेल ने अपने प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया।
आईपीएल में जलवा बिखेरने को तैयार ध्रुव जुरेल
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद ध्रुव जुरेल आईपीएल में अपना जलवा बिखेरने को बेताब हैं। ध्रुव जुरेल आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। संजू सैमसन की कप्तानी में ध्रुव इस सीजन टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। पिछले सीजन भी ध्रुव का बल्ला जमकर चला था। यही वजह थी कि ध्रुव को भारतीय टीम के लिए चुना गया था।

पहली सैलरी मिलने पर किया ये काम
आईपीएल शुरू होने में अब महज कुछ ही दिनों का समय रह गया है। आईपीएल से पहले ध्रुव जुरेल ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पुरानी बातों का जिक्र किया। उन्होंने अपनी आईपीएल की पहली सैलरी से परिवार का कर्ज चुकाया था और अपनी मां के लिए कुछ गहने खरीदे थे।
ध्रुव जुरेल ने कही यह बात
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में ध्रुव जुरेल ने बताया कि मेरे पिताजी किसी से उधार मांगते थे तो मुझे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता था। हालांकि मेरे पिता ने मुझे कभी यह महसूस होने नहीं दिया कि हम गरीब परिवार से हैं। पिता चाहते थे कि मैं सेना में जाऊं क्योंकि वह सेना में हवलदार थे। लेकिन मुझे बचपन से ही क्रिकेट काफी पसंद था इसलिए मैंने बाद में क्रिकेट में ही करियर बनाने का सोचा।
मां के लिए खरीदने गहने
अपनी बात को आगे जारी रखते हुए ध्रुव जुरेल ने बताया कि जब उन्हें आईपीएल का पहला कांट्रेक्ट मिला तो उन्होंने अपनी पहली सैलरी से परिवार का कर्ज उतारा था। ध्रुव जुरेल के परिवार पर बहुत ज्यादा ही कर्ज हो गया था। आईपीएल की पहली सैलरी से उन्होंने वह कर्ज उतारा था और इसके अलावा उन्होंने अपनी मां के लिए कुछ गहने भी खरीदे थे। बता दें कि ध्रुव को पहली बार राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल ऑक्शन में 20 लाख रुपये में खरीदा था। तब से ही वह राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं।












Click it and Unblock the Notifications