Delhi Capitals की धमाकेदार जीत, राजस्थान प्लेऑफ में, लखनऊ की मुश्किलें बढ़ी

IPL 2024 Delhi Capitals vs Lucknow Super Giants: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपरजायंट्स को हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को अभी भी जिंदा रखा है। हालांकि, दिल्ली को क्वालीफाई होने के लिए दूसरे टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर रहना पड़ेगा। 209 रनों का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लखनऊ की टीम 9 विकेट खोकर 189 रन ही बना सकी और मुकाबले को 19 रनों से गंवा बैठी। दिल्ली की इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने प्लेऑफ में एंट्री ले ली है।

निकोलस पूरन ने बनाए 61 रन

लखनऊ सुपरजायंट्स की तरफ से निकोलस पूरन ने सबसे अधिक 61 रनों की पारी खेली। निकोलस पूरन ने 27 गेंदों में 6 चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन बनाने का काम किया। निकोलस पूरन के अलावा लखनऊ सुपरजायंट्स का दूसरा कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सका।

IPL 2024 1

लखनऊ की शुरुआत खराब

209 रनों का पीछा करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स की शुरुआत बेहद ही खराब रही। लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान केएल राहुल ईशांत शर्मा की गेंद पर कैच आउट हो गए। केएल राहुल के बाद क्विंटन डि कॉक भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके। इस सीजन क्विंटन डिकॉक का बल्ला बिल्कुल ही नहीं चला। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्विंटन डिकॉक को भी ईशांत शर्मा की गेंद पर मुकेश कुमार के हाथों कैच आउट हो गए।

स्टोइनिस भी हुए फ्लॉप

दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर खिलाड़ी अक्षर पटेल ने मार्क्स स्टोइनिस को अपने जाल में फंसाया। स्टोइनिस बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में अक्षर पटेल की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। ऋषभ पंत ने विकेट के पीछे से शानदार कलेक्शन करते हुए मार्कस स्टोइनिस को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

दिल्ली ने बनाए 208 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 20 ओवर में लखनऊ के सामने 4 विकेट खोकर 208 रन बनाने में सफल रही। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ ट्रिस्टन स्टब्स ने 25 गेंद में 57 रनों की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के बल्ले से भी 58 रनों की अर्धशतकीय पारी निकली। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत दिल्ली की टीम 208 रन बनाने में कामयाब हुई।

लखनऊ सुपर जाएंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), क्विंटन डिकॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।

दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नईब, रसिख डार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+