Rinku Singh से भी खतरनाक बल्लेबाज की IPL 2024 में एंट्री! एक पारी में जड़ दिए 585 रन, सहवाग का है भक्त

IPL 2024 Delhi Capitals Swastik Chikara: आईपीएल 2024 से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के विस्फोटक बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले ही अपना नाम वापस ले लिया है। वहीं टीम के तेज गेंदबाज लुगी एंगिडी भी चोटिल हो गए हैं। यह दोनों ही खिलाड़ी अब आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की तरफ खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

पंत पूरी तरह हैं फिट

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अच्छी खबर यह है कि टीम के नियमित कप्तान ऋषभ पंत पूरी तरह से फिट हैं। ऋषभ पंत इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। चोट के कारण पिछले सीजन ऋषभ पंत आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन इस सीजन वह अपने बल्ले से टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।

Swastik Chikara 1

विस्फोटक खिलाड़ी की टीम में एंट्री

युवा खिलाड़ियों की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने मिनी ऑक्शन में कुछ युवा खिलाड़ियों को खरीदने का काम किया है। इन्हीं खिलाड़ियों में एक नाम ऐसा है जिस पर फैंस की नजरे बनी रहेगी। दिल्ली कैपिटल्स ने स्वास्तिक चिकारा को 20 लाख की बेस प्राइज में अपने साथ जोड़ा है। यूपी के चिकारा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। यूपी टी-20 लीग में उन्होंने कई ताबड़तोड़ पारियां भी खेली है।

सहवाग को मानते हैं आदर्श

महज 18 साल की उम्र में ही चिकारा ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले समय में क्रिकेट की दुनिया में वह बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को चिकारा अपना आइडल मानते हैं। वह उन्हें लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं और उनकी तरह ही बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

खेली है 167 गेंद पर 585 रनों की पारी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चिकारा ने एक क्रिकेट टूर्नामेंट में महज 167 गेंद पर 585 रनों की पारी खेली थी। चिकारा की इस पारी के बाद वह सुर्खियों में आ गए थे। चिकारा के पिता का सपना है कि वह टी-20 क्रिकेट में दोहरा शतक लगाए और चिकारा भी पिता की इस ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। चिकारा अगर इस सीजन आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो भारत के रिंकू सिंह जैसे ताबड़तोड़ फिनिशर की जगह को खतरे में डाल सकते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में कई तरह के बदलाव से गुजर रहा है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों पर भी चयनकर्ता की नजरे बनी हुई है। चिकारा अगर आईपीएल 2024 में अपनी छाप छोड़ते हैं तो फिर उनकी भारतीय टीम में भी एंट्री हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+