DC vs CSK: पंत इज़ बैक...गुरु धोनी के सामने कर दी चौके-छक्कों की बरसात, वापसी के बाद जड़ा पहला अर्धशतक
IPL 2024, DC vs CSK: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पुराने अंदाज में नजर आए। चेन्नई के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत दमदार रही। पृथ्वी शॉ और डेविड वॉर्नर के बीच पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी हुई।
मथीशा पथिराना ने पकड़ा कमाल का कैच
हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मथीशा पथिराना ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स को एक बार फिर से बैकफुट पर डालेना का काम किया। चेन्नई को पहली सफलता दिलाने में भी मथीशा पथिराना का बड़ा रोल रहा। उन्होंने हवा में डाइव लगाते हुए एक कमाल का कैच पकड़ने का काम किया। वॉर्नर ने 35 गेंद में 52 रनों की पारी खेली।

पंत ने खेली धमाकेदार पारी
अपनी इस पारी के दौरान डेविड वॉर्नर ने पांच चौके और तीन छक्के लगाए। वहीं लंबे समय बाद आईपीएल 2024 में वापसी करने वाले ऋषभ पंत अपने तीसरे मुकाबले में नए अंदाज में नजर आए। उन्होंने इस मैच में 32 गेंद में 51 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और तीन छक्के निकले। ऋषभ पंत की इस पारी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इरफान पठान ने की तारीफ
भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी इरफान पठान ने ऋषभ पंत की वापसी पर खुशी जताई है। इसके अलावा भी कई क्रिकेट के दिग्गज ऋषभ पंत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। पंत ने अर्धशतक पूरा किया तो विशाखापत्तनम में बैठे हर एक शख्स ने उन्हें स्टैंडिंग ओवेशन दिया। जब वह डग आउट लौटे तो वहां मौजूद खिलाड़ियों ने भी पंत के लिए ताली बजाने का काम किया।
जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्तजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।
चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।












Click it and Unblock the Notifications