DC vs CSK: दिल्ली के खिलाफ दिखा धोनी का दम, एक हाथ से ही जड़ दिया छक्का, देखें वीडियो
IPL 2024, DC vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी की। अंत के कुछ ओवर्स में माही का तूफान विशाखापत्तनम में देखने को मिला। जिसे क्रिकेट फैंस ने भी जमकर एंजॉय किया। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भले ही मैच हार गई हो, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया।
चेन्नई को मिली पहली हार
चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच आरसीबी के खिलाफ जीत मिली थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराने के बाद चेन्नई ने गुजरात टाइटंस को भी मात दी। लेकिन अपने तीसरे मैच में टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ लगातार दो मैच गंवाने के बाद दिल्ली की टीम ने पहले मैच को जीतने में कामयाबी हासिल की।

खलील अहमद की जबरदस्त गेंदबाजी
दिल्ली कैपिटल के गेंदबाजों ने इस मुकाबले में जबरदस्त गेंदबाजी की। खासतौर पर खलील अहमद और मुकेश कुमार ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया। खलील अहमद ने चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को पहले ही ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद रचिन रविंद्र भी खलील के शिकार बने। खलील अहमद ने शुरुआत में ही चेन्नई को बैकफुट पर धकेल दिया।
धोनी का कमाल
वहीं अंत के ओवर्स में मुकेश कुमार ने शानदार गेंदबाजी कर दिल्ली को मैच में काफी आग कर दिया। 192 रन का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम पावरप्ले का फायदा नहीं उठा सकी। हालांकि, धोनी ने 16 गेंद में 37 रन जड़ने का काम किया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। अपनी इस पारी के दौरान धोनी ने एक हाथ से भी छक्का लगाने का कारनामा किया।
माही ने लगाया एक हाथ से छक्का
20वें ओवर की पहले गेंद पर दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्त्जे पर चौका जड़ा। इसकी अगली ही गेंद पर माही ने एक हाथ से छक्का जड़ दिया। धोनी द्वारा लगाया गया यह शॉट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications