IPL 2024, DC vs CSK: धोनी की बैटिंग देखने को तरसे फैंस, पोस्टर लेकर पहुंचे स्टेडियम, लिखा- माही प्लीज....

IPL 2024, DC vs CSK: आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार आगाज किया है। अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज कर अंक तालिका में चेन्नई टॉप पर है। आरसीबी और गुजरात के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने दमदार जीत हासिल की थी। चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी।

धोनी की बल्लेबाजी देखने को तरसे फैंस

महेंद्र सिंह धोनी इस आईपीएल सीजन में अब तक बल्ला लेकर मैदान में नहीं उतरे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी बल्लेबाजी के लिए मैदान में एंट्री कर सकते हैं। डॉ वाईएस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में धोनी के फैंस माही का पोस्ट लेकर उन्हें बल्लेबाजी करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। हालांकि, धोनी विकेट के पीछे अपने पुराने अंदाज में ही कीपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

IPL 2024 1

दिल्ली की जबरदस्त शुरुआत

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर डेविड वॉर्नर और पृथ्वी शॉ ने पहले विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी निभाई। डेविड वॉर्नर 35 गेंद में 52 रन बनाकर कैच आउट हो गए। मथीशा पथिराना ने हवा में छलांग लगाते हुए डेविड वॉर्नर का कमाल का कैच पकड़ने का काम किया। मथीशा पथिराना का यह कैच इस सीजन का अब तक का सबसे बेस्ट कैच बताया जा रहा है।

वॉर्नर ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

डेविड वॉर्नर ने 33 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ उन्होंने क्रिस गेल की बराबरी कर ली है। यह उनके टी20 करियर का 110वां अर्धशतक है। आउट होने के बाद डेविड वॉर्नर बेहद मायूस नजर आए। मुस्तफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स की मैच में वापसी कराई। मुस्तफिजुर रहमान इस सीजन लगातार कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, एनरिक नॉर्तजे, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स : ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+