DC IPL 2024 Schedule: दिल्ली का पहला मैच कब? यहां जानें पूरा शेड्यूल और स्क्वाड
DC IPL 2024 Schedule: आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल 23 मार्च को अपना पहला मुकाबला खेलने वाली है। आईपीएल 2024 में शनिवार यानी कि 23 मार्च को दिल्ली का सामना पंजाब किंग्स से होना है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कप्तान ऋषभ पंत की वापसी हुई है। ऋषभ पंत की वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
पिछले सीजन किया था निराश
पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल का प्रदर्शन बेहद ही निराशाजनक रहा था। डेविड वॉर्नर की कप्तानी में दिल्ली की टीम प्लेऑफ में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो सकी थी। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का बल्ला भी पिछले सीजन खामोश रहा था। वहीं टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी मिचेल मार्श भी गेंद और बल्ले से अपना कमाल दिखाने में नाकाम रहे थे।

खिताब पर होगी नजर
दिल्ली की टीम ने इस सीजन के लिए मिनी ऑक्शन में कई युवा खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। दिल्ली की तरफ से सभी खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। आईपीएल के इतिहास में दिल्ली की टीम ने अभी तक एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में साल 2020 में दिल्ली बस एक बार फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। दिल्ली के फैंस को इस सीजन अपनी टीम से खिताब जीतने की उम्मीद होगी
जानें यहां पूरा शेड्यूल
23 मार्च - पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मोहाली
28 मार्च - राजस्थान रॉयल्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, शाम 7:30 बजे IST, जयपुर
31 मार्च - दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
3 अप्रैल - दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, शाम 7:30 बजे IST, विजाग
7 अप्रैल - मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दोपहर 3:30 बजे IST, मुंबई
(बाकी मैचों के शेड्यूल सामने आते ही खबर अपडेट कर दी जाएगी)
IPL 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम
ऋषभ पंत (कप्तान), प्रवीण दुबे, डेविड वार्नर, विक्की ओस्टवाल, पृथ्वी शॉ, एनरिक नॉर्टजे, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, ललित यादव , खलील अहमद, मिशेल मार्श, इशांत शर्मा, यश ढुल, मुकेश कुमार, ट्रिस्टन स्टब्स, रिकी भुई, कुमार कुशाग्र, रसिख डार, झाय रिचर्डसन, सुमित कुमार, शाई होप और स्वास्तिक चिकारा।












Click it and Unblock the Notifications