IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोटिल, मुश्किल में फंसी टीम
IPL 2024 David Warner: आईपीएल का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। विमेंस प्रीमियर लीग के बाद आईपीएल की शुरुआत की जाएगी। पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी आईपीएल में 10 टीमों के बीच एक ट्रॉफी के लिए भिड़ंत देखने को मिलेगी। आईपीएल से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है।
चोटिल हुए डेविड वॉर्नर
आईपीएल में पिछले सीजन दिल्ली की कप्तानी करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर चोटिल हो गए हैं। डेविड वार्नर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल तीन टी-20 मैच की सीरीज के पहले मुकाबले में डेविड वार्नर ने 20 गेंद में 34 रन बनाए थे। लेकिन दूसरे और तीसरे टी-20 में वह चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

रिकवरी में लगेगा समय
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक डेविड वार्नर आने वाले कुछ मुकाबलों से बाहर ही रह सकते हैं। उन्हें रिकवरी करने में समय लग सकता है। अगर ऐसा होता तो दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगेगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में डेविड वार्नर एक अहम खिलाड़ी हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दिया बयान
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने डेविड वॉर्नर को लेकर एक बयान जारी किया है। इसमें क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि उन्हें ठीक होने के लिए थोड़ा वक्त चाहिए। जिससे कि आईपीएल और आईसीसी मेंस टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी उपलब्धता पर असर ना पड़े। इस बयान से साफ है कि आईपीएल 2024 तक डेविड वार्नर रिकवरी कर लेंगे। लेकिन अगर किसी वजह से उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ता है तो ऐसे में दिल्ली की टीम को वार्नर की जगह रिप्लेसमेंट खोजनी पड़ सकती है।
ऋषभ पंत की वापसी तय
बता दें कि दिल्ली कैपिटल का पिछला सीजन बेहद ही खराब गुजरा था। डेविड वार्नर ने अपनी कप्तानी में साल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद को चैंपियन बनाया था। लेकिन पिछले साल डेविड वार्नर बतौर कप्तान फ्लॉप साबित रहे थे। ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से चोटिल होने के कारण साल 2023 का आईपीएल में हिस्सा नहीं ले सके थे। लेकिन अब वह एक बार फिर से वापसी करने को तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications