IPL 2024: मैच से पहले गुजरात टाइटंस को मिली बुरी खबर! विस्फोटक बल्लेबाज का खेलना मुश्किल

IPL 2024 David Miller: राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 10 अप्रैल यानी कि बुधवार को एक अहम मुकाबला खेला जाना है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार मुकाबले खेले हैं और चारों में ही उसे जीत हासिल हुई है। दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम अपने नए कप्तान शुभमन गिल के नेतृत्व में अब तक मिला-जुला प्रदर्शन करने में सफल रही है।

डेविड मिलर रह सकते हैं बाहर

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले गुजरात टाइटंस को एक बुरी खबर मिली है। गुजरात टाइटंस में फिनिशर की भूमिका निभाने वाले साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर राजस्थान के खिलाफ मुकाबले से बाहर रह सकते हैं। डेविड मिलर पिछले दो मैचों से टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। डेविड मिलर की गैर-मौजूदगी में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले दोनों मुकाबले में हार का सामना किया है।

IPL 2024 1

स्पेंसर जॉनसन ने कही यह बात

गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 33 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि डेविड मिलर की वापसी अब ज्यादा दूर नहीं है। अगर वह राजस्थान के खिलाफ मुकाबला नहीं खेलते हैं फिर भी अगले मैच में वह उपलब्ध हो जाएंगे। जॉनसन के इस बयान से साफ जाहिर है कि डेविड मिलर राजस्थान के खिलाफ भी टीम से बाहर रह सकते हैं।

किसे मिलेगी जीत

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने कुछ मुकाबले में अपने प्रदर्शन से फैंस को खासा प्रभावित किया है। कोच आशीष नेहरा और कप्तान शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की टीम को राजस्थान के खिलाफ जीत दिलाना चाहेंगे। दूसरी तरफ लगातार चार मुकाबले जीतने के बाद राजस्थान की टीम प्वॉइंट्स टेबल में टॉप पर है। राजस्थान की कोशिश अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+