IPL से पहले गर्लफ्रेंड के साथ इस धांसू क्रिकेटर ने रचाई शादी, दमदार प्रदर्शन कर टीम को बनाया था चैंपियन
IPL 2024 David Miller gets married: दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर ने अपनी गर्लफ्रेंड कैमिला हैरिस के साथ शादी कर ली है। लंबे समय से ये दोनों ही एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आखिरकार इस कपल ने शादी कर एक होने का फैसला किया। डेविड मिलर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
डेविड मिलर ने रचाई शादी
डेविड मिलर ने अपने दोस्त और रिश्तेदारों के बीच बेहद सादगी के साथ अपनी गर्लफ्रेंड को जीवनसाथी बनाया। डेविड मिलर की न्यूई मैरिड वाइफ कैमिला हैरिस ने शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में शादी की कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की है। जिस पर लगातार फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

केपटाउन में शादी का जश्न
आईपीएल से पहले दुनिया भर डेविड मिलर ने केपटाउन में शादी रचाई है। केपटाउन में अक्सर कपल वैकेशन बिताने और हनीमून मनाने के लिए जाते हैं। लेकिन मिलर ने वहां शादी कर दोस्तों और रिश्तेदारों को सरप्राइज देने का काम किया।
टीम को चैंपियन बनाने में अहम योगदान
आईपीएल 2024 में डेविड मिलर गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए दिखाई देंगे। साल 2022 में गुजरात टाइटंस आईपीएल का खिताब जीतने में कामयाब रही थी। इस सीजन डेविड मिलर का बल्ला भी खूब चला था। डेविड विलर ने गुजरात के लिए कई मैच विनिंग पारी खेली थी। गुजरात को ट्रॉफी दिलाने में मिलर की भूमिका बेहद अहम रही थी।
बल्ले से होगी रनों की उम्मीद
हार्दिक पंड्या की कप्तानी में डेविड मिलन ने साल 2022 और 23 में शानदार प्रदर्शन किया था। लेकिन अब हार्दिक पंड्या गुजरात से ट्रेड होकर मुंबई इंडियंस चले गए हैं। ऐसे में शुभमन गिल की कप्तानी में डेविड मिलर पर जिम्मेदारी और बढ़ गई है। डेविड मिलर गुजरात टाइटंस के सीनियर खिलाड़ियों में से एक हैं। इस सीजन उनके बल्ले से फैंस को बड़े रनों की उम्मीद होगी।












Click it and Unblock the Notifications