CSK vs SRH: चेन्नई सुपर किंग्स का बड़ा धमाका, हैदराबाद को बुरी तरह दी पटखनी
CSK vs SRH Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन घरेलू मैदान पर अपनी चौथी और ओवरऑल पांचवीं जीत हासिल की। धाकड़ बैटिंग यूनिट वाली सनराइजर्स हैदराबाद को चेन्नई ने पराजित कर दिया। इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की यह चौथी हार है।
घरेलू फैन्स के सामने खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए अच्छी शुरुआत नहीं कर पाई। ओपन करने के लिए आए अजिंक्य रहाणे सस्ते में आउट हो गए। वह महज 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनको भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया।

इसके बाद डैरिल मिचेल को भेजा गया। उन्होंने गायकवाड़ के साथ मिलकर स्कोर आगे बढाया। गायकवाड़ और मिचेल दोनों ने फिफ्टी जड़ने में सफलता हासिल की और दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी भी कर डाली। मिचेल 32 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हो गए।
गायकवाड़ फिफ्टी के बाद टिके रहे और शतक के करीब जाकर अंतिम ओवर में आउट हो गए। वह 54 गेंद में 98 रन बनाकर आउट हुए। उनके बल्ले से 3 छक्के और 10 चौके आए। शिवम दुबे ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंद में नाबाद 39 रन बनाए और चेन्नई का स्कोर 3 विकेट पर 212 तक पहुन्हा दिया। धोनी 2 गेंद में 5 रन बनाकर नाबाद रहे।
हैदराबाद की खराब शुरुआत खराब रही। ट्रेविस हेड 13 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद बैटिंग करने के लिए अनमोलप्रीत बिना खाता खोले आउट हो गए। अभिषेक शर्मा भी 15 रन बनाकर आउट हो गए। एडन मार्करम कुछ देर क्रीज पर टिके लेकिन वह भी 32 रन बनाकर आउट हो गए। नितीश रेड्डी भी 15 रन बनाकर आउट हो गए और हैदराबाद के ऊपर दबाव बढ़ गया।
एक के बाद एक विकेट गिरते हुए हैदराबाद की पूरी टीम 134 रन बनाकर आउट हो गई और चेन्नई ने 78 रनों से मैच अपने नाम कर लिया। तुषार देशपांडे ने चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications