IPL 2024: धोनी की CSK को डबल झटका, लाइव मैच से सीधा अस्पताल पहुंचा दिग्गज खिलाड़ी, मुश्किल में टीम

IPL 2024 CSK: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मुकाबले में 72 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। सीरीज के शुरुआती दोनों ही मुकाबले को ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। वहीं न्यूजीलैंड की टीम अब तक इस सीरीज को एक भी मुकाबला जीतने में कामयाब नहीं हो सकी है।

धोनी ने की तैयारी शुरू

आईपीएल 2024 का आगाज होने में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कप्तान साल 2024 में एक बार फिर से चेन्नई को चैंपियन बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। धोनी ने आईपीएल 2024 के लिए नेट पर अभ्यास करना शुरू कर दिया है। धोनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

IPL 2024 1

चेन्नई को लगा बड़ा झटका

इस बीच चेन्नई की टीम के लिए एक बुरी खबर भी सामने आ रही है। दरअसल, चेन्नई के लिए खेलने वाले न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच के दौरान चोट लग गई और फिर उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम पहले गेंदबाजी कर रही थी। डेवोन कॉनवे विकेट कीपिंग करते हुए नजर नहीं आए। वह आउटफील्ड पर खड़े होकर फील्डिंग कर रहे थे।

बढ़ सकती है चेन्नई की मुश्किलें

फील्डिंग करते वक्त डेवोन कॉनवे के बाए हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। जिसके कारण उन्हें लाइव मैच को छोड़कर ही अस्पताल जाना पड़ा। न्य़ूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक अपडेट शेयर करते हुए बताया कि डेवोन कॉनवे का एक्सरे किया गया है जिसमें कोई फ्रेक्चर नहीं पाया गया है। ऐसे में वह जल्द ही रिकवरी कर लेंगे।

दूसरी तरफ टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रचिन रवींद्र भी अनफिट हैं जिस कारण उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया। रचिन रवींद्र और डेवोन कॉनवे दोनों ही आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने वाले हैं। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों का चोटिल होना चेन्नई के लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+