IPL 2024: क्या महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह होगा आखिरी आईपीएल? CSK के सीईओ ने खोला राज
IPL 2024 CSK CEO Kasi Viswanathan: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में एक बार फिर से चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से धमाल मचाने को तैयार हैं। पिछले सीजन यानी कि आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम ने गुजरात टाइटंस को फाइनल मुकाबले में हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। चेन्नई की इस जीत में रविंद्र जडेजा ने अहम भूमिका निभाई थी।
चेन्नई के नाम पांच खिताब: आईपीएल की सबसे सफल टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स का नाम लिया जाता है। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक पांच बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच बार यह कारनामा करने में सफलता हासिल की है। चेन्नई की कोशिश अगले सीजन भी दमदार प्रदर्शन करने की होगी।

चेन्नई की टीम में कई मैच विनर: आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने कुछ बड़े नाम को भी अपने साथ जोड़ा है। भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा। वहीं न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल को सीएसके ने 14 करोड़ रुपये दिए। वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अपने खेल से सभी को प्रभावित करने वाले रचिन रविंद्र को भी चेन्नई की टीम ने एक करोड़ 80 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
धोनी का क्या है फ्यूचर: अब सवाल यहां यह है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल 2024 आखिरी सीजन हो सकता है। इस पर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बड़ा बयान दिया है। काशी विश्वनाथ ने कहा कि 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी अपनी योजनाओं के बारे में काफी चुप रहते हैं। वह अपने प्लान को किसी के साथ भी शेयर नहीं करते हैं। वह खुद ही फैंस को इस बारे में अपडेट देंगे।
चेन्नई में जूनियर सुपर किंग्स इवेंट के लॉन्च पर काशी विश्वनाथ ने कहा कि वह धोनी की भविष्य की योजनाओं से पूरी तरह से अनजान हैं। लेकिन इस साल धोनी पूरा आईपीएल सीजन खेलने के लिए तैयार हैं जिसके लिए वह जल्द ही ट्रेनिंग शुरू करने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications