CSK New Jersey: IPL से पहले बदली CSK की जर्सी, नए अवतार में नजर आएंगे धोनी के धुरंधर
IPL 2024, CSK New Jersey: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 में अपना जलवा बिखरने को तैयार है। साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने खिताब पर कब्जा जमाया था। रविंद्र जडेजा ने आखिरी ओवर में टीम के लिए विनिंग शॉट लगाया था। जो फैंस के जहन में अभी भी ताजा है।
जर्सी में हुए कुछ बदलाव
आईपीएल से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में कुछ बदलाव किए गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के धुरंधर अब नए अंदाज में मैदान पर नजर आएंगे। इस जर्सी में कुछ बदलाव किए गए हैं। फैंस लगातार इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। यह जर्सी पहले से भी खूबसूरत दिखाई पड़ रही है। जर्सी का यह डिजाइन नया नहीं है, चेन्नई की पुरानी जर्सी में भी आर्मी के सम्मान में यह पट्टी लगाई गई थी।

टीम को मिली मजबूती
आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई की टीम में कई नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। जिसमें न्यूजीलैंड के डेरिल मिशेल से लेकर रचिन रविंद्र तक का नाम शामिल है। इन खिलाड़ियों के टीम में आ जाने से टीम की मजबूती में इजाफा हुआ है। चेन्नई की जर्सी में पिछले सीज़न की तरह, पीले रंग के साथ दोनों कंधों पर आर्मी जैसी हरे रंग की पट्टी होगी। इसके अलावा जिस स्थान पर सीएसके का लोगो लगा है, वहां पर 5 स्टार बना हुआ है।
जीत की दावेदार चेन्नई
पिछला सीजन जीतने के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स अब मुंबई इंडियंस के साथ पांच खिताबों के साथ आईपीएल इतिहास में सबसे सफल टीम बन गई। धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में धोनी की कप्तानी में सीएसके की टीम अब एक बार फिर अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी। चेन्नई की टीम एक बार फिर टूर्नामेंट में जीत की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications