IPL 2024: 'माही मार रहा है', आईपीएल से पहले धोनी की तूफानी बल्लेबाजी, वीडियो वायरल
IPL 2024 Chennai Super Kings: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर आईपीएल में हिस्सा लेने वाली है। साल 2024 में चेन्नई सुपर किंग की ओर से महेंद्र सिंह धोनी टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। साल 2024 आईपीएल करियर के लिहाज से महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी साल हो सकता है। ऐसे में धोनी इस सीजन भी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे।
धोनी ने शुरू की प्रैक्टिस: आईपीएल 2024 शुरू होने में लगभग 2 से 3 महीने का समय रह गया है। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल शुरू होने से लगभग 3 महीने पहले ही नेट पर प्रैक्टिस शुरू कर देते हैं। इस सीजन भी महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजी का प्रैक्टिस करना स्टार्ट कर दिया है। महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

निभाते हैं फिनिशर की भूमिका: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी नेट पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान धोनी के बल्ले से कुछ बेहतरीन शॉट भी निकलते हैं। साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई की तरफ से अंत के ओवर में फिनिशर की भूमिका निभाई थी। साल 2024 में एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी अपने इस रूप में नजर आ सकते हैं।
चेन्नई के नाम पांच खिताब: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन शानदार रहा है। बल्लेबाजी के अलावा धोनी अपनी कप्तानी से टीम के लिए काफी अहम साबित होते रहे हैं। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन काफी मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी के पास लगातार दूसरी और टोटल छठी बार आईपीएल खिताब जीतने का शानदार मौका होगा। चेन्नई ने अब तक पांच बार चैंपियन का खिताब जीता है।
चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम: एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रिल मिचेल, समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, मुस्तफिजुर रहमान, रचिन रवींद्र, अवनीश राव अरवेली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, शिवम दुबे, महेश थीक्षाना, मिचेल सेंटनर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, राजवर्धन हंगरगेकर, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, शेख रशीद, निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, अजय मंडल।












Click it and Unblock the Notifications