SRH Best Playing XI: कमिंस और हेड की एंट्री से मजबूत हुई हैदराबाद, प्लेइंग 11 में शामिल कई मैच विनर

SRH Best Playing XI: हैदराबाद की टीम के लिए आईपीएल 2023 का सीजन कुछ खास नहीं रहा था। हैदराबाद की टीम में कई बड़े नाम शामिल है। इसके बावजूद भी उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। हैदराबाद की टीम आईपीएल 2024 के मिनी ऑक्शन के बाद बेहद मजबूत दिखाई दे रही है। हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च कर ऑस्ट्रेलिया के वर्ल्ड कप वर्ल्ड कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को अपने साथ जोड़ा है।

6 खिलाड़ियों को खरीदा: आईपीएल ऑक्शन में हैदराबाद में कुल 6 खिलाड़ियों को खरीदा। जिसमें तीन विदेशी वहीं तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। छह खिलाड़ियों को खरीदने के लिए हैदराबाद की टीम ने 30 करोड़ 80 लाख रुपये खर्च कर दिए है।

SRH Best Playing XI 1

हैदराबाद की टीम ने पैट कमिंस पर सबसे अधिक 20 करोड़ 50 लाख रुपय़े खर्च किए। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के ही ताबड़तोड़ बल्लेबाज ट्रेविस हेड पर भी हैदराबाद की टीम ने अच्छा खासा पैसा खर्च किया। हेड को हैदराबाद की टीम ने 6 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा।

मजबूत हुई टीम: कमिंस के आने से हैदराबाद की टीम की ताकत बढ़ जाती है। पैट कमिंस टीम के लिए ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तानी करने वाले पैट कमिंस आईपीएल 2024 में हैदराबाद की भी कमान संभाल सकते हैं। पैट कमिंस की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। हैदराबाद की टीम ऑन पेपर पर काफी जबरदस्त लग रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मैदान पर खिलाड़ी किस तरह का प्रर्दशन करते हैं।

हैदराबाद की टीम: अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, अनमोलप्रीत सिंह, भुवनेश्वर कुमार, फजलहक फारूकी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मार्को जानसन, मयंक अग्रवाल, मयंक मार्कंडेय, नितीश कुमार रेड्डी, राहुल त्रिपाठी, सनवीर सिंह, शाहबाज अहमद, टी नटराजन, उमरान मलिक, उपेंद्र सिंह यादव, वाशिंगटन सुंदर, ट्रैविस हेड, वानिंदु हसरंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश महाराज सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन

आईपीएल 2024 के लिए संभावित बेस्ट प्लेइंग इलेवन: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन और उमरान मलिक।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+