IPL 2024: भारत से बाहर होगा इस सीजन का दूसरा चरण? फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों से जमा किए पासपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL- 2024) के दूसरे भाग को यूएई (UAE) में स्थानांतरित किया जा सकता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इसके आयोजन की संभावना तलाश रहा है, यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि लोकसभा चुनाव 2024 उसी समय के आसपास होने की संभावना है।

हालांकि आधिकारिक तारीखों की घोषणा अभी बाकी है, लेकिन इसके अप्रैल और मई में आयोजित होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग शनिवार, 16 मार्च को चुनाव की तारीख की घोषणा करने जा रहा है।

IPL

चुनाव की तारीखों के बाद होगा फैसला
टीओआई के हवाले से बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि, 'भारत का चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेगा। उसके बाद, बीसीसीआई तय करेगा कि दुबई ले जाया जाना चाहिए या नहीं। वर्तमान में, बीसीसीआई के कुछ शीर्ष आईपीएल के दूसरे भाग के आयोजन की संभावना तलाशने के लिए दुबई में हैं।'

फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों से जमा किए पासपोर्ट
इस बीच, यह व्यापक रूप से रिपोर्ट किया गया है कि कुछ आईपीएल टीमों ने आम चुनावों के दौरान संभावित स्थानांतरण के लिए एहतियात के तौर पर खिलाड़ियों के पासपोर्ट एकत्र कर लिए हैं। हालाकि, बीसीसीआई का कहना है कि आईपीएल भारत में ही आयोजित किया जाएगा।

कोविड के प्रकोप के दौरान आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया गया था। इस दौरान आईपीएल तीन स्थानों- दुबई, अबू धाबी और शारजाह में खेला गया। इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीज़न 22 मार्च से शुरू होगा, जिसमें गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मुकाबला होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+