IPL 2024: क्या रोहित शर्मा करेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी? CSK के पूर्व खिलाड़ी का बड़ा बयान
IPL 2024 Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर सभी का दिल जीत लिया। भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। वनडे वर्ल्ड कप 2023 भले ही भारतीय टीम जीतने में नाकाम रही हो, लेकिन घरेलू सीरीज में भारतीय टीम का दबदबा कायम है।
आईपीएल में जलवा बिखेरेंगे रोहित
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में जलवा बिखेरते दिखाई देंगे। लेकिन आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा को एक बड़ा झटका लगा था। दरअसल, मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या को टीम का कप्तान घोषित कर दिया है। साल 2024 के आईपीएल में हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते नजर आएंगे।

क्या मुंबई से अलग होंगे रोहित?
रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस कई तरह की बातें कर रहे हैं। कुछ फैंस का मानना है कि रोहित शर्मा को बतौर खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेलना चाहिए। बल्कि किसी और फ्रेंचाइजी में जाकर बतौर कप्तान आईपीएल में हिस्सा लेना चाहिए। इस मामले पर रोहित शर्मा ने अब तक खुलकर कोई भी बात नहीं की है।
चेन्नई में हो सकती है एंट्री
भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए लंबे समय तक खेलने वाले अंबाती रायडू ने अब रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है। अंबाती रायडू ने एक इंटरव्यू में बात करते हुए कहा कि वह चाहते हैं कि अगले सीजन में रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करें। अंबाती रायडू के मुताबिक रोहित शर्मा अभी 5 से 6 साल आईपीएल आराम से खेल सकते हैं और ऐसे में आने वाले सीजन में चेन्नई की तरफ वह खेलते नजर आ सकते हैं।
अगले साल होगा मेगा ऑक्शन
बता दें कि अगले साल आईपीएल का मेगा ऑक्शन होने वाला है। ऐसे में मुंबई इंडियंस की टीम रोहित शर्मा को शायद ही रिटन करें। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है। ऐसे में मेगा ऑक्शन में रोहित शर्मा पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बोली लगा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो अगले सीजन से रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications