IPL 2024: जिस पर KKR ने लुटाए करोड़ों बैन हुआ वो खिलाड़ी! लखनऊ-हैदराबाद को भी बड़ा झटका

IPL 2024 Afghanistan players: इंडियन प्रीमियर लीग यानी कि आईपीएल में कई देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं। अफगानिस्तान की तरफ से भी कई क्रिकेटर्स हर साल आईपीएल में खेलने के लिए आते हैं। अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज राशिद खान का आईपीएल में दबदबा रहा है। राशिद खान के अलावा मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक जैसे खिलाड़ी भी आईपीएल में अपना दमखम दिखाते रहे हैं।

क्रिकेट बोर्ड का बड़ा फैसला: अफगानिस्तान क्रिकेटरों के लिए आईपीएल 2024 में हिस्सा लेना मुश्किल भरा हो सकता है। दरअसल, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब उर रहमान, फारूकी और नवीन उल हक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक को 2 साल तक किसी भी प्रकार की एनओसी देने से इनकार कर दिया है।

IPL 2024 1

खिलाड़ियों पर होगी कार्रवाई: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। बोर्ड के बयान के मुताबिक इन खिलाड़ियों ने नए सेंट्रल कॉन्टैक्ट जो कि 1 जनवरी 2024 से शुरू हो रहे हैं। उससे बाहर रहने की इच्छा जताई थी। इसके साथ ही फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट खेलने की इजाजत भी मांगी थी।

बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि खिलाड़ियों ने कमर्शियल लीग में हिस्सा लेने के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर साइन नहीं किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के लिए खेलने की बजाय अपने हितों को प्राथमिकता दी जो उनके नेशनल ड्यूटी का हिस्सा नहीं है। इस कारण अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इन खिलाड़ियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का फैसला किया गय़ा है।

इन टीमों को होगा नुकसान: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अफगानिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान को साल 2024 के मिनी ऑक्शन में 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। रहमान अगर आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध नहीं होते हैं तो यह केकेआर के लिए बड़ा झटका होगा। इसके अलावा फारूकी सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से आईपीएल खेलते हैं जबकि नवीन उल हक लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं।

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा अगर इन खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने की इजाजत नहीं दी जाती है तो इन टीमों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+