IPL 2023: धोनी से अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ लेकर गावस्कर क्यों हुए भावुक, लीजेंड ने खुद किया खुलासा

IPL 2023 in Hindi: सनी गावस्कर ने स्वीकार किया है कि वे धोनी से चेपॉक में ऑटोग्राफ लेते हुए काफी भावुक हो गए थे। इसके पीछे की वजह का भी उन्होंने जिक्र किया है।

Sunil Gavaskar and ms dhoni

भारत के क्रिकेट लीजेंड सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) से ऑटोग्राफ लेने के लिए इतनी तत्परता क्यों दिखाई। गावस्कर इतने भावुक क्यों दिखाई दिए और धोनी से यह ऑटोग्राफ उनके लिए क्या मायने रखता है।

रविवार के दिन चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को एक नई सौगात मिली जब उन्होंने एम ए चिदंबरम स्टेडियम में धोनी एंड कंपनी का लैप ऑफ ऑनर देखा और सुनील गावस्कर ने इस दौरान माही से ऑटोग्राफी लिया, वह भी अपनी शर्ट पर।

असल में यह इस सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का चेपॉक में अंतिम गेम था। धोनी और उनकी टीम के साथियों ने केकेआर के खिलाफ मिली हार के बावजूद चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर करना तय किया। इस भीड़ में गावस्कर अपनी जगह बनाते हुए तेजी से धोनी के पास आए और उनसे ऑटोग्राफ मांगा।

दोनों खिलाड़ियों ने बहुत थोड़ी सी बातचीत की और गले भी मिले। गावस्कर ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "जब मुझे पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी लैप ऑफ ऑनर के लिए जा रहे हैं तो मैंने स्पेशल मेमोरी बनाने का फैसला किया। ये चेपॉक में धोनी का अंतिम मैच था।"

"ठीक है, चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जाती है तो उनके पास यहां खेलने के फिर मौके हैं लेकिन मैंने इसी पल को स्पेशल बनाने का फैसला किया था। मैं भाग्यशाली रहा कि इस दौरान कैमरा टीम में एक के पास मार्कर था। तो मैं उसको भी थैंक्यू बोलता हूं।"

गावस्कर ने आगे बताया कि, जब मैं महेंद्र सिंह धोनी के पास गया और उनसे अपनी शर्ट पर ऑटोग्राफ देने के लिए अनुरोध किया तो उन्होंने इसको पूरा किया। यह मेरे लिए काफी भावुक पल था क्योंकि धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ज्यादा योगदान किया है।

गावस्कर ने बताया कि वह अपने जीवन में किन-किन पलों को बार-बार जीना चाहेंगे। जब कपिल देव ने 1983 में वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी और महेंद्र सिंह धोनी ने 2011 वर्ल्ड कप में जो छक्का लगाया था, गावस्कर उन पलों को यादगार पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+