IPL 2023: क्यों राजस्थान रॉयल्स से छीनकर आईपीएल का पहला मैच चेन्नई को दिया गया?
पिछले साल फाइनल में खेलने वाली दोनों टीमों के बीच पहला मैच होना था, इतने सालों से यही होता आया है। इस बार ऐसा नहीं हुआ।

IPL 2023: पिछले साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को हराते हुए खिताबी जीत हासिल कर ली थी। इस बार इन दोनों टीमों का पहला मैच होना था लेकिन स्थिति कुछ और है। अब तक फाइनल खेलने वाली टीमों को ही पहला मैच खिलाया जाता था। इस बार राजस्थान रॉयल्स की जगह चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में खेलने का मौका मिला है। ऐसा होना अजीब है क्योंकि पहले नहीं हुआ था। कुछ कारण हैं, इसलिए राजस्थान को बाहर कर दिया गया।
ग्रांड ओपनिंग की योजना
चेन्नई सुपर किंग्स ने जब भी आईपीएल का पहला मुकाबला खेला है, फैन फॉलोइंग अलग लेवल की रही है। स्टेडियम में भी चेन्नई के फैन्स काफी संख्या में आते हैं और टीवी पर भी काफी लोग मुकाबला देखते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स को देखने के लिए देश के हर स्टेडियम में फैन्स आते हैं। इस वजह से गुजरात के साथ चेन्नई का मुकाबला कराने की योजना बनाई गई। गुजरात डिफेंडिंग चैम्पियन है, इसलिए उसे नहीं हटाया जा सकता था इसलिए राजस्थान को बाहर कर दिया गया।
धोनी का अलग ही क्रेज रहता है
धोनी के फैन्स दुनिया भर में हैं और उनको चाहने वालों की कमी नहीं है। धोनी को हाल ही में अभ्यास करते हुए देखने के लिए काफी लोग स्टेडियम में थे। इसका वीडियो भी सामने आया था। धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स ब्रांड हैं। पिछले सीजन लीग स्टेज में चेन्नई और मुंबई बाहर हो गई थी, तब प्लेऑफ़ के मैचो में टीवी के दर्शकों में कमी दर्ज की गई। यह संख्या लीग चरण से नीचे चली गई थी।
विज्ञापनों पर भी असर पड़ता है
बड़ी टीमों के मुकाबले नहीं होते हैं, तो विज्ञापनों पर असर पड़ता है। टीवी और डिजिटल की रेटिंग में भी गिरावट आती है। इन सब चीजों को पहले से ही भांप लिया गया और गुजरात के खिलाफ चेन्नई को मैदान पर उतार दिया गया। पिछले साल आईपीएल अप्रैल के बाद धीमा पड़ गया था। इस बार इसे धमाकेदार बनाये रखने के उद्देश्य से चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मैच में लाया गया है। इसके अलावा कुछ नये नियम भी लागू किये गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications